Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat: The Retired Employees' Association staged a protest at the Deputy Commissioner's office, demanding the withdrawal of the bill.
{"_id":"6abb94e483557f9f2a040c62","slug":"video-panipat-the-retired-employees-association-staged-a-protest-at-the-deputy-commissioners-office-demanding-the-withdrawal-of-the-bill-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने विधेयक वापिस लेने के लिए उपायुक्त कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने विधेयक वापिस लेने के लिए उपायुक्त कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन
पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने मंगलवार को उपायुक्त के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और मार्च 2025 को पास हुए विधेयक को वापिस लेने की मांग की है। संघ ने कहा कि यदि विधेयक वापिस नहीं लिया जाता है तो दो दिसंबर 2026 को अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दिल्ली की रैली में रिटायर कर्मचारी भारी संख्या में भाग लेंगे और 13 दिसंबर 2026 को अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन और केंद्रीय पेंशनर्स की संयुक्त कन्वेंशन करके आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। जिला प्रधान शीशपाल मलिक ने बताया कि धरना प्रदर्शन सुबह दस बजे शुरू हुआ। जिसमें सैंकड़ों रिटायर्ड कर्मचारियों ने भाग लिया। धरना बुधवार को 10 बजे तक चलेगा। मंच संचालक एवं जिला सचिव सतबीर चालिया ने बताया कि धरना पूरे भारतवर्ष में जिला मुख्यालय पर दिया जा रहा है। जिसमें सभी बोर्ड निगम राज्य के कर्मचारी व केंद्र के कर्मचारी शामिल हुए। राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान बलवान सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2025 को एक वित्त विधेयक पास किया गया है जिसके लागू होने से 31 दिसंबर 2025 से पहले रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा। फेडरेशन की मांग है कि इस विधेयक को तुरंत वापिस किया जाए, अगर केंद्र सरकार द्वारा यह विधायक समय रहते वापिस नहीं लिया गया तो दो दिसंबर 2026 को अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दिल्ली की रैली में रिटायर कर्मचारी भारी संख्या में भाग लेंगे और 13 दिसंबर 2026 को अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन और केंद्रीय पेंशनर्स की संयुक्त कन्वेंशन करके आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि संघ अपनी 12 सूत्री मांगों के लिए लंबे समय से आंदोलन पर है। हमारी मुख्य मांगों में मेडिकल सुविधा कैशलेस दी जाए, मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये प्रति माह दिया जाए, 65, 70,75 वर्ष की आयु में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी और रेल व हवाई जहाज में 50 प्रतिशत की छूट देने, पुरानी पेंशन बहाल की जाए और आठवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाना शामिल है। इस अवसर पर समालखा ब्लॉक प्रधान ईश्वर कुहाड़, सीटू के प्रधान सुनील दत्त शर्मा, किसान सभा के प्रधान राजपाल, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान अमरीश त्यागी, सचिव शिव कुमार, नगर निगम के अध्यक्ष नरेश कुमार, अजमेर सिंह पावटी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।