{"_id":"6ab9069fc7ce5008ce0bef43","slug":"video-ncc-cadets-learn-the-skill-of-underwater-breathing-in-shahjahanpur-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: एनसीसी कैडेट्स ने सीखा पानी के अंदर सांस लेने का हुनर, स्कूबा डाइविंग कैंप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: एनसीसी कैडेट्स ने सीखा पानी के अंदर सांस लेने का हुनर, स्कूबा डाइविंग कैंप शुरू
शाहजहांपुर के कैंट स्थित स्वीमिंग पूल में 25 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से रविवार को चार दिवसीय स्कूबा डाइविंग कैंप का शुभारंभ हुआ। इसमें एनसीसी कैडेटस ने पानी के अंदर सांस लेने का हुनर सीखा। नेवी के सेवानिवृत्त कमांडर राजीव सरदाना, उपाध्यक्ष स्कूबा डाइविंग फाउंडेशन ऑफ इंडिया और अर्चना सरदाना की निगरानी में 100 एनसीसी कैडेटों और स्टाफ ने स्कूबा डाइविंग का प्रशिक्षण लिया। कैडेटों को पानी के अंदर सांस लेने वाले कंप्रेस्ड एयर उपकरणों के इस्तेमाल के साथ स्नॉर्कलिंग तकनीक का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 25 यूपी एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल संग्राम सिंह चीमा ने बताया कि कैंप में शाहजहांपुर और बरेली ग्रुप की विभिन्न एनसीसी बटालियनों से जुड़े स्कूल-कॉलेजों के करीब 250 कैडेट प्रशिक्षण लेंगे। उप कमान अधिकारी कर्नल आनंद शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण से कैडेट में नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।