Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Jagjit Singh Hooda, Chairman of the Tohana Market Committee in Fatehabad, stated that ₹64 lakh has been sanctioned for Jamalpur-Damkora road
{"_id":"6ab8b7ba33581341d402ec31","slug":"video-jagjit-singh-hooda-chairman-of-the-tohana-market-committee-in-fatehabad-stated-that-rs64-lakh-has-been-sanctioned-for-jamalpur-damkora-road-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना मार्केट कमेटी चेयरमैन जगजीत सिंह हुड्डा बोले- जमालपुर-दमकोरा रोड के लिए 64 लाख मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना मार्केट कमेटी चेयरमैन जगजीत सिंह हुड्डा बोले- जमालपुर-दमकोरा रोड के लिए 64 लाख मंजूर
मार्केट कमेटी चेयरमैन जगजीत सिंह हुड्डा ने कहा है कि जमालपुर से दमकोरा फाटक तक जाने वाले मार्केट कमेटी के रास्ते के निर्माण के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने 64 लाख रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। इसके टेंडर लगा दिए गए हैं और अगले हफ्ते तक ठेकेदार को अलॉटमेंट हो जाएगी। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर सड़क का निर्माण शुरू करवाया जाएगा।
मार्केट कमेटी कार्यालय में जानकारी देते हुए चेयरमैन हुड्डा ने बताया कि जमालपुर फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने के बाद से करीब 70 प्रतिशत ट्रैफिक का डायवर्जन इसी सड़क से हो रहा था। मार्केटिंग बोर्ड के मापदंड के अनुसार यह रास्ता गांव से गांव को जोड़ने वाला 12 फुट का था, लेकिन भारी ट्रैफिक के कारण इसकी हालत पूरी तरह खराब हो गई। इस मामले को अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाया गया, जिसके बाद बोर्ड ने विशेष छूट देते हुए बजट पास किया।
उन्होंने कहा कि इतना बड़ा ओवरब्रिज बनाने से पहले संबंधित विभाग को वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करनी चाहिए थी। यह टोहाना को फतेहाबाद जिले से जोड़ने वाला मुख्य रतिया रोड है। वैकल्पिक व्यवस्था न होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
हुड्डा ने बताया कि कर्नल पब्लिक स्कूल के पास से खनौरा की ओर जाने वाली खराब सड़क पर इंटरलॉक लगाने का काम भी मार्केटिंग बोर्ड द्वारा किया गया है। इसके अलावा रतिया रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में लंबे समय से चली आ रही पीने के पानी की समस्या को भी दूर किया जा रहा है। मंडी में 25 लाख रुपये की लागत से बोर लगाने का काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा और 5 से 7 दिन में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। वाटर वर्क्स से कनेक्शन का टेंडर भी खुल चुका है। इस सीजन में मंडी में नहरी और बोर दोनों तरह के पानी की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।