{"_id":"6abbead9d1bd4eb61f0dc442","slug":"video-hindu-vahini-protests-against-mismanagement-at-the-government-medical-college-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं के विरोध में हिंदू वाहिनी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: राजकीय मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं के विरोध में हिंदू वाहिनी का प्रदर्शन
Mukesh Kumar
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:14 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के अजीजगंज स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में मंगलवार को हिंदू युवा वाहनी के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस बीच प्राचार्य को छह सूत्री मांगपत्र देकर मरीजों को होने वाली समस्याओं के समाधान की मांग की गई। बरेली मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे और जोरदार नारे लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज पूरे जिले व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का एकमात्र बड़ा सहारा है। उसके बाद यहां की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह वेंटिलेटर पर हैं। मरीजों को इमरजेंसी में स्ट्रेचर और बेड तक नसीब नहीं हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने कहा कि अस्पताल में एक रुपये के सरकारी पर्चे की आड़ में गरीब जनता को लूटा जा रहा है। महानगर अध्यक्ष शांतनु गुप्ता ने ओपीडी और मूलभूत सुविधाओं पर चिंता व्यक्त की। इस बीच दिए ज्ञापन में इमरजेंसी में बेड वृद्धि, ओपीडी काउंटरों की बढ़ोतरी, निशुल्क दवाइयों की शत-प्रतिशत उपलब्धता, पेयजल व शौचालय की सफाई और अवैध स्टैंड शुल्क की समाप्ति की मांग की। जिला महासचिव शुभम मिश्रा, सूर्यकांत शर्मा, कृष्णा टंडन, मोहित यादव, ब्रजेश वर्मा, सूर्यांश सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।