{"_id":"6787e08912f5a5b3d608f509","slug":"video-girls-and-women-are-involved-in-self-employment-through-the-thread-of-skill-in-shahjahanpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में हुनर की डोर से स्वरोजगार से जुड़ीं युवतियां-महिलाएं, बना रहीं जरी-जरदोजी के उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में हुनर की डोर से स्वरोजगार से जुड़ीं युवतियां-महिलाएं, बना रहीं जरी-जरदोजी के उत्पाद
शाहजहांपुर में ग्रामीण परिवेश की महिलाएं और युवतियां चूल्हा-चौका करने के साथ ही आत्मनिर्भर भी बन रही हैं। उनके बनाए जरी-जरदोजी के उत्पाद जिले के अलावा बड़े शहरों और विदेश तक में पसंद किए जा रहे। वे स्वरोजगार से जुड़कर घर का खर्च चलाने में अपनी भागीदारी निभा रही हैं।
रोजा थर्मल पॉवर ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान चला रही है। एक गांव का चयन कर 15 जरूरतमंद महिलाओं व युवतियों को चिह्नित कर प्रशिक्षक मोहम्मद नदीम तीन महीने तक जरी-जरदोजी का कार्य सिखाते हैं। इस तरह से एक साल में 60 महिलाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जाता है। चार साल में लगभग तीन सौ महिलाओं को प्रशिक्षित करने के बाद उन्हें काम उपलब्ध कराया। अड्डा (लूम), कपड़ा, छपाई का खाका और प्रयोग होने वाली सामग्री को देकर सूट, साड़ी, लहंगा को तैयार कराते हैं। उनके डिजाइन किए कपड़े फतेहगढ़, दिल्ली, मुंबई और दुबई तक में पसंद किया। महिलाएं बताती हैं कि एक दिन में वह दो से छह सौ रुपये तक कमा लेती हैं। प्रशिक्षित महिलाओं ने अपने परिवार की अन्य लड़कियों को काम सिखाकर उन्हें रोजगार से जोड़ लिया है। महिलाएं रुपये कमाकर खुद का खर्च निकाल परिवार का सहारा भी बनी हैं। रिलायंस थर्मल पॉवर उन्हें अड्डे उपलब्ध कराकर सहयोग देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।