फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ganesh Festival: Artists enthralled the audience with captivating dances and songs

गणेश महोत्सव : मनमोहक नृत्य व गीतों से कलाकारों ने बांधा समा

Sun, 20 Sep 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Festival: Artists enthralled the audience with captivating dances and songs
खिरनीबाग धर्मशाला गणेश महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बच्ची को पुरस्कृत करते आयोजक। स्रोत: आयो
शाहजहांपुर। श्री गणेश महोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के पांचवें दिन कलाकारों ने नृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। तालियों की गड़गड़ाहट और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पंडाल गूंजता रहा।
विज्ञापन

आदर्श दिव्यांग कल्याण संस्थान की ओर से खिरनीबाग स्थित रामचरन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में लखीमपुर, सीतापुर और स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में हिमांशु प्रथम, लखीमपुर के कशिश कुमार द्वितीय और आकाश तृतीय रहे।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में अर्पित कुमार प्रथम, काव्या गुप्ता द्वितीय और काव्यांश गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। महाराष्ट्र मराठा मंडल के संयोजक नीरज वाजपेयी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में सजे चौक के राजा के पंडाल में शनिवार को भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान संजय वर्मा, युवराज वर्मा और सक्षम वर्मा मौजूद रहे।

खिरनीबाग धर्मशाला गणेश महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बच्ची को पुरस्कृत करते आयोजक। स्रोत: आयो

खिरनीबाग धर्मशाला गणेश महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बच्ची को पुरस्कृत करते आयोजक। स्रोत: आयो

खिरनीबाग धर्मशाला गणेश महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बच्ची को पुरस्कृत करते आयोजक। स्रोत: आयो

खिरनीबाग धर्मशाला गणेश महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बच्ची को पुरस्कृत करते आयोजक। स्रोत: आयो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed