{"_id":"6ac7b67a90f50b887e08995e","slug":"video-contractual-employees-begin-three-day-work-boycott-take-out-a-foot-march-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: संविदा कर्मचारियों का तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू, पैदल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: संविदा कर्मचारियों का तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू, पैदल मार्च निकाला
शाहजहांपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारियों ने तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन शुरू किया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया। इसके बाद शांतिपूर्ण रैली निकाली गई, जो सीएमओ कार्यालय से खिरनीबाग स्थित शहीद स्तंभ होते हुए टाउनहाल स्थित शहीद प्रतिमा तक पहुंची। रैली में शामिल कर्मचारी हाथों में बैनर और पोस्टर लेकर चल रहे थे। उन्होंने नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन एवं भत्ते देने समेत अन्य मांगों को लेकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन शासन स्तर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। धरना-प्रदर्शन को राज्य कर्मचारी परिषद ने समर्थन दिया। कर्मचारियों ने बताया कि नौ और 10 अक्तूबर को भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। मांगें पूरी नहीं होने पर 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई है। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह कनौजिया, जिला मंत्री विजय सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनी द्विवेदी समेत पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।