Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
INDIA bloc protests in Rohtak demanding the removal of the Chief Election Commissioner.
{"_id":"6ac760284a472d950d077bc5","slug":"video-india-bloc-protests-in-rohtak-demanding-the-removal-of-the-chief-election-commissioner-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन ने वीरवार को रोहतक में जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक से सोनीपत स्टैंड तक विरोध मार्च निकाला।
आंबेडकर चौक पर कांग्रेस समेत इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन में पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, विधायक बलराम दांगी और विधायक शकुंतला खटक समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है।
बुधवार को पहले ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में इसी मुद्दे को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।