{"_id":"6ac765b1b10bba37930f8b04","slug":"video-dm-inspected-flood-affected-areas-and-delivered-relief-supplies-to-households-in-lucknow-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में डीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, घर-घर पहुंचाया राहत सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में डीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, घर-घर पहुंचाया राहत सामग्री
लखनऊ में लालजी टंडन वार्ड के बाढ़ प्रभावित इलाकों का बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2.00 बजे डीएम विशाख जी ने निरीक्षण किया। उन्होंने हयातनगर न्यू कॉलोनी में गोमती नदी किनारे पहुंचकर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद नगर निगम की टीम के साथ प्रभावित परिवारों के घरों तक पहुंचकर भोजन, पानी और दवाइयों के पैकेट वितरित किए। उन्होंने लोगों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रखा जाए। जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, पेयजल और दवाइयां समय से पहुंचाई जाएं। साथ ही जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान नगर निगम के जोनल अधिकारी अमरजीत यादव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।