फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Congress members observed a 'Black Day' by wearing black clothes.

Shahjahanpur News: कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहनकर मनाया काला दिवस

Fri, 09 Oct 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Congress members observed a 'Black Day' by wearing black clothes.
शाहजहांपुर में टाउन हॉल में शहीदों की प्रतिमाओं के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस के पदा​धिकारी। स
शाहजहांपुर। कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े और काली पट्टी बांधकर नगर निगम स्थित शहीद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया और धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और सैकड़ों सांसदों के साथ दुर्व्यवहार तानाशाही का उदाहरण है। विरोध प्रदर्शन का समापन गांधी भवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष हुआ। कांग्रेसियों ने रघुपति राघव राजा राम का गायन कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। प्रदेश सचिव अनूप वर्मा, पवन सिंह, कृष्ण विनोद मिश्रा, पूनम पांडेय, अनस इकबाल, फुरकान कुरैशी मौजूद रहे।
विज्ञापन


--
ग्रामीण इलाकों में भी मनाया गया काला दिवस
पुवायां/खुटार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पुवायां और खुटार में धरना-प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया।

पुवायां में कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव चौक पर एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुणोद मिश्रा, विंदेश्वरी राज, सतेंद्र त्रिवेदी, आशीष तिवारी, राजीव राजे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुटार के अटल चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। इस मौके पर हसरत अली, बलकार कौर, गौरव शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में टाउन हॉल में शहीदों की प्रतिमाओं के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस के पदाधिकारी। स

शाहजहांपुर में टाउन हॉल में शहीदों की प्रतिमाओं के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस के पदाधिकारी। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed