फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Patient dies after oxygen cylinder explodes in ambulance in Odisha's Mayurbhanj district

ओडिशा में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा: मरीज की मौत, दो झुलसे; आखिर कैसे हुआ इतना जोरदार धमाका?

Fri, 09 Oct 2026 12:42 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, बारीपाड़ा।
पीटीआई, बारीपाड़ा। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 09 Oct 2026 12:42 AM IST
सार

ओडिशा के मयूरभंज में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मरीज की जान चली गई। उसे गंभीर रक्त संक्रमण के इलाज के लिए भुवनेश्वर ले जाया जा रहा था। यह घटना कैसे हुई और पीड़ित कौन था? पढ़िए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Patient dies after oxygen cylinder explodes in ambulance in Odisha's Mayurbhanj district
एंबुलेंस में सिलेंडर फटा - फोटो : एएनआई

विस्तार

ओडिशा के मयूरभंज जिले में गुरुवार शाम एक एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया। हादसे में एक मरीज की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


एंबुलेंस में कैसे हुआ धमाका?
मृतक की पहचान सुजोष बारिक (35) के रूप में हुई है। वह उदला थाना क्षेत्र के कुंडाबाई का रहने वाला था। सुजोष गंभीर रक्त संक्रमण से पीड़ित था। उसे भुवनेश्वर के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उदला अनुमंडल अस्पताल के बाहर यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


मरीज को बचाने में कौन झुलसा?
उदला थाने के प्रभारी निरीक्षक बनमाली बारिक ने कहा, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लगी आग के कारण एंबुलेंस के अंदर मरीज की मौत हो गई। मरीज को बचाने के दौरान दो अन्य लोग भी झुलस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस एक निजी संचालक से किराये पर ली गई थी। मामले में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, एंबुलेंस चालक ने मरीज को ऑक्सीजन देने के लिए सिलेंडर का वाल्व खोला था। इसी दौरान धमाका हुआ।


ये भी पढ़ें: 'मुझसे बुरा कोई नहीं होगा': गोहत्या, धर्मांतरण और लव जिहाद के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी की चेतावनी; क्या कहा?

सिलेंडर में आग कैसे लगी?
बारिक ने कहा, आशंका है कि ऑक्सीजन सिलेंडर से अचानक गैस लीक हुई। इससे आग लग गई। आग तेजी से बढ़ी और सिलेंडर फट गया। परिवार के लोगों ने जलती हुई एंबुलेंस से मरीज को बाहर निकाल लिया। लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया था। पुलिस ने बताया कि कुछ ही मिनट में उसकी मौत हो गई।

धमाका कितना जोरदार था?
पुलिस ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि एंबुलेंस की छत उड़ गई। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed