फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies in highway accident; body remains unidentified.

Shahjahanpur News: हाईवे पर हादसे में युवक की मौत, नहीं हो सकी शव की शिनाख्त

Fri, 09 Oct 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in highway accident; body remains unidentified.
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर हुल्लापुर गांव के पास बुधवार देर रात किसी वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कराने का प्रयास किया। पुलिस ने पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र तकरीबन 35 से 40 के बीच बताई जा रही है। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि देर रात हुए हादसे में मृत युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

-----------------------
दो सड़क हादसों में वार्ड आया समेत चार घायल
तिलहर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में वार्ड आया समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंसूरपुर गोटिया निवासी विमला सीएचसी में वार्ड आया हैं। बृहस्पतिवार को वह गांव के ही रामपाल की बाइक से ड्यूटी के लिए अस्पताल आ रहीं थीं। अस्पताल गेट के पास पूर्व दिशा से आ रही मोहल्ला हिंदू पट्टी निवासी बादल की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में विमला, रामपाल और बादल घायल हो गए।
वहीं, मदनापुर क्षेत्र के गांव भेदसराय निवासी विजय सुबह करीब 10:30 बजे बाइक से तिलहर आ रहे थे। गांव राजनपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में विजय घायल हो गए। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
---------------------------
धान लेकर जा रही ट्राॅली पलटी, पल्लेदार घायल



रोजा। रोजा मंडी समिति में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक व्यापारी के यहां से धान के बोरे लेकर अटसलिया स्थित मिल जा रही ट्राॅली सड़क किनारे बनी नाली में उतरकर पलट गई। इसी दौरान पास से खाना खाने जा रहे थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के सरायकाइयां निवासी पल्लेदार पप्पू धान के बोरों की चपेट में आकर दब गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य पल्लेदारों और किसानों ने पप्पू को बोरों के नीचे से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल पप्पू को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद

------------------------
कार की टक्कर लगने से सब्जी व्यापारी घायल



मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को हादसा हो गया। कार की टक्कर लगने से सब्जी मंडी से पैदल घर जा रहे मोहल्ला बंगशान निवासी पूर्व नगर पंचायत सदस्य सर्वेद अंसारी के भाई अफ़रोज़ अहमद अंसारी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। तिलहर सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद



--



बाइक सवार युवक घायल



निगोही। ग्राम राघवपुर सिकंदरपुर के आगे नहर पुलिया के पास हादसा हो गया। सामने से आई बाइक से टकराकर बाइक सवार ग्राम गिरगिचा निवासी गोविंद सिंह घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। दुष्यंत सिंह ने बताया कि बेटा गोविंद सिंह बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed