{"_id":"6b03203e1c85fef1790eed40","slug":"video-blackout-mock-drill-held-at-the-collectorate-shahjahanpur-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: कलक्ट्रेट में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: कलक्ट्रेट में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास
Mukesh Kumar
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:32 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने और राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के लिए रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। शाम 6:05 बजे सायरन बजते ही परिसर की लाइटें बंद कर दी गईं। इसके बाद ब्लैकआउट की स्थिति में सुरक्षा संबंधी सावधानियों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में आग लगने और लोगों के घायल होने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। सूचना मिलते ही बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा की मौजूदगी में चिकित्सकों की टीम ने घायलों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम ने उपकरणों की मदद से आग बुझाने और उसे फैलने से रोकने का अभ्यास किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य वास्तविक आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी विभागों को तैयार रखना है। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, अग्निशमन विभाग की टीम और रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ.विजय जौहरी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।