Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Raebareli News
›
VIDEO: गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार, फसलें डूबी, चार घंटे में एक सेमी बढ़ रहा पानी, लोगों का दो घाटों से संपर्क कटा
{"_id":"6a8fea0f9df4357e510144a0","slug":"video-video-gaga-natha-ka-jalsatara-catavana-btha-para-fasal-dab-cara-ghata-ma-eka-sama-bugdhha-raha-pana-lga-ka-tha-ghata-sa-saparaka-kata-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार, फसलें डूबी, चार घंटे में एक सेमी बढ़ रहा पानी, लोगों का दो घाटों से संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार, फसलें डूबी, चार घंटे में एक सेमी बढ़ रहा पानी, लोगों का दो घाटों से संपर्क कटा
डलमऊ (रायबरेली),। बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर को पार कर 98.440 मीटर पर पहुंच गया। इससे कटरी इलाके में किसानों की फसलें डूब गई हैं। पानी ने गांवों की तरफ रुख कर लिया है। डलमऊ के दो घाटों से लोगों का संपर्क टूट गया, कारण उनमें पानी भर गया है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ का दावा है कि चार घंटे में एक सेमी गंगा नदी में पानी की बढ़ोतरी हो रही है।कटरी इलाके में रह रहे लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लोगों में दहशत व्याप्त है।
इधर, बारिश होने पर करीब एक सप्ताह से गंगा नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। हालात ये हो गए हैं कि अब गंगा नदी पूरी तरह से उफान है। गंगा नदी की लहरें डरावनी लगने लगी हैं। चेतावनी बिंदु पार करने के बाद गंगा नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान बिंदु 99.360 मीटर की तरफ तेजी के साथ बढ़ रहा है। डलमऊ का सड़क, वीवीआईपी गंगा घाट के ऊपर तक पानी भर गया है। इससे लोगों का इन दोनों घाटों पर आना-जाना बंद हो गया है। शेष अन्य घाट तक पानी पहुंच गया है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से कटरी इलाके के चक मलिकभीटी, जमाल नगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, पूरे रेवती सिंह, अंबहा, बबुरा गांव के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं।
ग्रामीण महादेव, साजन यादव, संतराम, रामाश्रय, शिव बहादुर ने बताया कि धान, गन्ना, अरहर की फसलें डूब गई हैं। पानी तेजी के साथ गांव की ओर आ रहा है। पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। बाढ़ प्रभावित रास्तों पर उगे जहरीले जंगली बबूल और झाड़ियों की सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। इससे हम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बाढ़ राहत के लिए बनाई गई बाढ़ चौकियों पर भी अब तक कोई सफाई और बुनियादी इंतजाम नहीं किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।