{"_id":"6aac3e5213f768c6ab0c682b","slug":"two-dengue-cases-detected-woman-dies-of-fever-raebareli-news-c-101-1-slko1033-167697-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दो डेंगू पीडि़त मिले, बुखार से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दो डेंगू पीडि़त मिले, बुखार से महिला की मौत
Fri, 18 Sep 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल की प्रयोगशाला की जांच में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में डेंगू के 17 मरीज मिल चुके हैं।
बुखार के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। डेंगू के मरीज की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। मरीजों के घर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के परिवार के 15 लोगों के ब्लड के सैंपल जांच के लिए भरे। उधर, जिला अस्पताल इमरजेंसी में पहुंचे बुखार के 22 मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी गीता देवी (46) को बुखार के चपेट में आने के बाद दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल की प्रयोगशाला की जांच में महराजगंज के सिकंदरपुर निवासी अनूप कुमार (26) और लखनऊ की एक निजी प्रयोगशाला की जांच में लालगंज के बरिगांव निवासी योगेश कुमार (32) में डेंगू की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजाें के घर पहुंचकर मरीजों और उनके परिवार के लोगों की सेहत जांची।
जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने बताया कि बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। ऐसे में डेंगू और एईएस का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को घरों में साफ सफाई रखने के साथ ही पानी का भराव भी नहीं होने देना चाहिए।
सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि जिले की सभी सीएचसी में डेंगू के मरीजों के इलाज की व्यवस्था कराई गई है। लक्षण प्रतीत होने पर मरीजों के जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।