{"_id":"6aac4027fa0f652f5c00f87b","slug":"over-50-trees-uprooted-due-to-rain-and-storm-woman-injured-raebareli-news-c-101-1-rai1002-167720-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बारिश और आंधी से 50 से अधिक पेड़ उखड़े, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बारिश और आंधी से 50 से अधिक पेड़ उखड़े, महिला घायल
Fri, 18 Sep 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खीरों। सेहरामऊ गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे बारिश के साथ आई आंधी ने भारी नुकसान किया। तेज हवा के कारण 50 से अधिक पेड़ उखड़कर घरों, मंदिरों और टिन शेड पर गिरने से करीब 12 मवेशी, एक बोलेरो, मंदिर की चारदीवारी के साथ वहां रखा भूसा, चारा मशीन, साइकिल और अन्य गृहस्थी का सामान दब जाने के साथ ही एक महिला घायल भी हो गई। आंधी से उखड़े पेड़ गिरने से कई मार्गों पर आवागमन बाधित होने के साथ ही बिजली संकट से भी लोगों को जूझना पड़ा।
आंधी के बाद शुरू हुई तेज बारिश के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ बिजली एक पेड़ पर गिरी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। करीब एक घंटे बाद थमी बारिश और आंधी के बाद ग्रामीणों ने बाहर निकलकर पेड़ों व टिन शेड के नीचे दबे सामान व मवेशियों को बाहर निकालना शुरू किया। ग्रामीण श्रीपाल यादव का टिन शेड और बीम गिरने से एक गाय, एक बछड़ा और बोलेरो उसके नीचे दब गई। टीन शेड का एक हिस्सा उड़कर करीब 20 फीट ऊंचे नीम के पेड़ की डालियों में जाकर फंस गया। राकेश यादव के घर के पास नीम का पेड़ उखड़कर छप्पर पर गिर गया, जिससे चारपाई, मशीन, साइकिल समेत गृहस्थी का सामान दब गया।
सुरेश यादव के गांव से बाहर अड्डे के पास टिन शेड पर कई पेड़ गिरने से उनकी पत्नी गुड़िया उसके नीचे दबने से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सुरेश यादव के दरवाजे पर महुआ समेत कई पेड़ गिरने से नलकूप का कमरा क्षतिग्रस्त होने के साथ आवागमन भी बाधित हो गया। पेड़ों के गिरने से गांव के पांच पक्के रास्तों पर आवागमन करीब दो घंटे तक बाधित रहा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर रास्तों में गिरे पेड़ों को हटा कर यातायात सुचारू बनाया। उपजिलाधिकारी लालगंज राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजकर आंधी-पानी से हुए नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर शासन से मिलने वाली सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
पेड़ गिरने से बिजली खंभा टूटा, 200 घरों की बिजली गुल
फोटो संख्या 40
अमावां। आंधी-पानी के कारण दो गांवों में तार व खंभे टूटने से करीब 200 घरों की बिजली गुल हो गई। देर शाम तक बिजली आपूर्ति को बहाल नहीं कर पाने से लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश से चकदादर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पेड़ गिरने से दो खंभे व बिजली की सप्लाई लाइन के तार क्षतिग्रस्त हो गए। इससे चकदादर के अलावा बृजवासी गांव में 200 घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं आने से पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। उधर, शिवगढ़ में भी पहर दो बजे तेज आंधी के बाद बारिश हुई। इस कारण भवानीगढ़ में पेड़ उखड़ने व डालियों के टूट कर सप्लाई लाइन पर गिरने से इलाके की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बंद हुई है। लाइनमैन फॉल्ट ठीक करने में लगे हैं।