फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   FIR registered against six individuals following intervention by BJP MLA.

Raebareli News: भाजपा विधायक के हस्तक्षेप पर छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 18 Sep 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 18 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against six individuals following intervention by BJP MLA.
नसीराबाद। सड़क पर ई रिक्शा खड़ा करने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली का विरोध करने पर पांच सितंबर को पूरे चौधरी मजरे बेवल निवासी अमित दुबे को लाठी डंडों से जमकर पीटा गया था। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने आरोपियों को छोड़ पीड़ित ई रिक्शा चालक का ही शांतिभंग में चालान कर दिया। 14 सितंबर को जमानत के बाद ई रिक्शा चालक ने भाजपा विधायक अशोक कुमार से मिलकर पूरे मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक ने एसपी से बात की। इसके बाद एसपी के निर्देश पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

ई रिक्शा चालक अमित दुबे छतोह - गांधीनगर मार्ग पर ई रिक्शा चलाते हैं। बीती 5 सितंबर को वह छतोह मोड़ पर ई रिक्शा खड़ा कर सवारी उतार रहे थे। आरोप है कि तभी रामलाल, राहुल निवासी पूरे दुनिया मजरे छतोह, जय कुमार निवासी पूरे गोसाई, रोशनलाल निवासी छतोह, राजमणि निवासी डेरा आए और रिक्शा खड़ा करने के एवज में सौ रुपये शुल्क मांगा। इस पर आपत्ति जताते हुए अमित ने कहा कि यहां कोई स्टैंड नहीं है। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने लाठी डंडे से अमित को पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों में से एक जय कुमार ने थाने जाकर अमित के खिलाफ ही तहरीर देकर एससी-एसटी व मारपीट की एफआईआर दर्ज करा दी। जब अमित दुबे अपनी तहरीर लेकर थाने पहुंचे तो थानाध्यक्ष पवन कुमार सोनकर ने कहा क्रॉस केस नहीं दर्ज होगा। उन्होंने पुलिस पर भी रिपोर्ट लिखने के एवज में 12 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने अमित का ही शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत पर छूटने के बाद अमित ने भाजपा विधायक अशोक कुमार से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी। विधायक के हस्तक्षेप के बाद ही एसपी एसपी रवि कुमार के निर्देश पर बुधवार रात पुलिस ने पीड़ित अमित दुबे की तहरीर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजमणि, रामलाल, जयकुमार, रोशनलाल व राहुल के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। सलोन सीओ यादुवेंद्र पाल ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पर रुपये लेने के आरोप को उन्होंने निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed