{"_id":"6aa2b1ae4e69eb465e0be437","slug":"video-rayabral-shava-paranae-katha-sa-pahal-nakal-bhavaya-kalsha-yatara-halkapatara-sa-haii-pashhapa-varashha-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: शिव पुराण कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: शिव पुराण कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा
चड़रई टोल प्लाजा के निकट 11 से 17 सितंबर तक होने वाली शिव पुराण कथा से पहले बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। रामचंद्रपुर स्थित लखपड़ा बाग से शुरू हुई कलश यात्रा कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। हाथी-घोड़े और बैंडबाजे के साथ निकली कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी कराई गई।
कलश यात्रा में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय अपनी पत्नी, बेटी, बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर धार्मिक उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी।
हाथी-घोड़ों के साथ बैंडबाजों की धुन से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा किए जाने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई हजार लोगों की मौजूदगी में कलश यात्रा कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद आगामी दिनों में होने वाली शिव पुराण कथा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।