{"_id":"6aac3d3dbbda191e980335b6","slug":"clash-between-abvp-and-samajwadi-chhatra-sabha-scuffle-with-police-raebareli-news-c-101-1-rai1002-167703-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एबीवीपी-समाजवादी छात्रसभा में टकराव, पुलिस से धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एबीवीपी-समाजवादी छात्रसभा में टकराव, पुलिस से धक्कामुक्की
Fri, 18 Sep 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। समाजवादी छात्र सभा की ओर से फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के गेट पर जागरूकता एवं सदस्यता अभियान के लिए आयोजित शिविर में बृहस्पतिवार दोपहर को जमकर हंगामा हुआ।
कॉलेज गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। मौके पर मौजूद सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की सदर कोतवाली प्रभारी से तीखी तकरार भी हुई। इसके बाद दोनों पक्ष एसपी कार्यालय के बाहर दोनों पक्षों के आमने सामने आ जाने से जमकर नारेबाजी हुई। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ कर हटाया।
इस दौरान पहुंचे सपा विधायक राहुल लोधी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। बाद में सपा कार्यकर्ता शहीद चौक पर धरने पर बैठकर कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। समाजवादी छात्र सभा की ओर से आयोजित पीडीए जागरूकता एवं सदस्यता अभियान के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद शुरू हुए हंगामे के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की।
विज्ञापन
इस बीच सपा जिलाध्यक्ष से सदर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह की बहस होने लगी। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कोतवाली प्रभारी ने उनके साथ मारपीट की। सपा जिलाध्यक्ष के साथ हुए विवाद के बाद हरचदंपुर सपा विधायक राहुल लोधी और बछरावां विधायक श्याम सुंदर भी मौके पर पहुंच गए। सपा कार्यकर्ता एसपी से मुलाकात की मांग करने लगे। उधर, एबीवीपी कार्यकर्ता भी एसपी कार्यालय के बाहर एकत्र हो गए। इसके बाद सपा और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति बन गई। मामला हाथापाई तक पहुंचा तो पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को एसपी कार्यालय के गेट के बाहर कर खदेड़ना शुरू किया। इस दौरान विधायक राहुल लोधी, विधायक श्याम सुंदर के साथ भी धक्क-मुक्की हुई। एसपी कार्यालय परिसर से बाहर किए जाने के बाद सपा कार्यकर्ता शहीद चौक पर जमा होकर कोतवाल को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।