{"_id":"6a9c17a885dc4090510578ea","slug":"video-rayabral-samajavatha-shakashhaka-sabha-na-manaii-jayata-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: समाजवादी शिक्षक सभा ने मनाई जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: समाजवादी शिक्षक सभा ने सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में शनिवार को डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई। सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए। मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाॅ. अमित कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने कहा की शिक्षक खुद जलकर दूसरों को रोशनी देते हैं।
शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष जेपी यादव, महासचिव डाॅ. दयाशंकर, उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर, राम अभिलाष, अजय प्रताप सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूनम यादव, रामनरेश विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार, मो. मोबीन खान आदि शिक्षकों को शिक्षक रत्न से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अश्वनी यादव, जयप्रकाश यादव, रजोले, प्रमोद कुमार यादव, बृजेश कुमार, हुकुम चंद वर्मा, अमरेंद्र चौधरी, शत्रोहन लाल चौधरी, विष्णु शरण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।