{"_id":"6a9c17eeb6fd79dc7c088945","slug":"video-rayabral-cakarada-sa-fasal-hatana-gaii-tama-ka-samana-kasana-bhasha-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: चकरोड से फसल हटाने गई टीम के सामने किसान बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: चकरोड से फसल हटाने गई टीम के सामने किसान बेहोश
रायबरेली: चकरोड की जमीन पर धान की फसल हटाने गई राजस्व, पुलिस और विकास विभाग की टीम के सामने किसान गयाप्रसाद बेहोश हो गया, जिसके बाद टीमें बैरंग लौट आईं। रामनाथ ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि गयाप्रसाद और रामकृष्ण ने चकरोड पर धान बोकर जलभराव किया है। शनिवार को संयुक्त टीम फसल कटवाने पहुंची। गयाप्रसाद और उनके परिजनों ने विरोध किया कि पूरी चकरोड खाली कराई जाए, सिर्फ उनकी फसल क्यों हटाई जा रही है।
फसल कटती देख गयाप्रसाद बेहोश हो गए। किसान को बेहोश देख राजस्व और पुलिस टीम मौके से चली गई। परिजनों ने शिकायतकर्ताओं पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाया। हल्का लेखपाल सुनील कुमार ने गयाप्रसाद सहित 10 लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।