{"_id":"6a9c058b86c97fc93c0939f2","slug":"duleep-trophy-final-ishan-kishan-convinced-mohammad-shami-s-hunger-and-motivation-to-make-an-india-comeback-2026-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शमी ने नहीं छोड़ी भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद: ईशान किशन ने जमकर की सराहना, बोले- जोश पहले की तरह बरकरार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शमी ने नहीं छोड़ी भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद: ईशान किशन ने जमकर की सराहना, बोले- जोश पहले की तरह बरकरार
Sat, 05 Sep 2026 05:35 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 05 Sep 2026 05:35 PM IST
सार
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रविवार से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेलने उतरेंगे। शमी का यह 100वां प्रथम श्रेणी मुकाबला होगा। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शमी की जमकर सराहना की है और बताया कि किस तरह ये तेज गेंदबाज राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शनिवार को कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के अंदर अभी भी पहले की तरह जोश बरकरार है और वह भारतीय टीम में वापसी के लिए प्रतिबद्ध नजर आते हैं। शमी अपना 100वां प्रथम श्रेणी मैच खेलने के लिए तैयार हैं। शमी ने सेंट्रल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल में पांच विकेट लेकर ईस्ट जोन को 13 साल बाद दलीप ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में उसका सामना रविवार से साउथ जोन से होगा।
विज्ञापन
ईशान बोले- उम्र मायने नहीं रखती
ईशान ने कहा, मुझे लगता है कि शमी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। वह इस खेल के दिग्गज हैं। जब से उन्होंने बंगाल के लिए खेलना शुरू किया है, तब से उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वह विकेट लेते रहे हैं। वह अपना सब कुछ झोंक देते हैं। शमी ने भारतीय टीम की तरफ से भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे लगता है उम्र तो बस एक संख्या है। अगर वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो उम्र मायने नहीं रखती। मैं शमी भाई की वो ललक देखता हूं। वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके टीम में होने से हमें आत्मविश्वास मिलता है।

शमी अभी 36 वर्ष के हैं और उनका करियर अवसान पर है, लेकिन ईशान ने कहा कि वह कुछ अतिरिक्त ओवर करने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा, शमी भाई ने विकेट लेने के लिए अतिरिक्त ओवर मांगे थे। कप्तान के रूप में मुझे उनका यह रवैया बहुत अच्छा लगा। इससे कप्तान का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उनके अंदर अब भी भारतीय टीम की तरफ से खेलने की ललक है। वह फिर से भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं।
शमी का सामना करने के लिए तैयार साउथ जोन
शमी ने भारत की तरफ से अपना आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेला था। साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने भी शमी की जमकर तारीफ की, लेकिन कहा कि उनकी टीम इस चतुर तेज गेंदबाज का सामना करने के लिए तैयार है। तिलक ने कहा, शमी भाई के खिलाफ खेलना हमारे लिए एक अच्छी चुनौती होगी। हमने पिछले मैच में देखा कि कैसे उन्होंने बल्लेबाजों को फंसाकर विकेट लिए। लेकिन हम उनका सामना करने के लिए तैयार हैं।