{"_id":"6aa928bb02a42a854e0665dd","slug":"video-bku-activists-shut-the-gate-of-the-arto-office-and-staged-a-protest-while-raising-slogans-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: भाकियू पदाधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय का गेट किया बंद, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: भाकियू पदाधिकारियों ने एआरटीओ कार्यालय का गेट किया बंद, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Mukesh Kumar
Updated Tue, 15 Sep 2026 04:45 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने एआटीओ कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही मुख्य गेट को बंद कर धरना देना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद अफसरों के आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह का समय देकर धरना समाप्त किया।
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारी मंगलवार को मंडी समिति स्थित किसान भवन पहुंचे। इसके बाद बैठक कर जुलूस की शक्ल में एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। इसके बाद पीटीओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए वह लोग धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि चेकिंग के दौरान किसानों को परेशान किया जाता है। जबकि बड़े ट्रांसफापोर्टर को संरक्षण दिया जाता है। उस समय पीटीओ कार्यालय में नहीं थीं। सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचीं, तो कार्यकर्ताओं को समझाया।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एआरटीओ कार्यालय में दलालों का बोलबाला है। आमतौर पर पहुंचने वाले लोगों को काम के लिए चक्कर कटवा जाते हैं। जबकि दिन भर वहां पर दलालों की आवाजाही रहती है। करीब दो घंटे के धरने के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर पदाधिकारी माने। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वह लोग दोबारा से प्रदर्शन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।