Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Bumper arrival of paddy at Amritsar's Bhagtanwala grain market; price of 1509 Basmati reaches ₹4,200.
{"_id":"6aa8cd109e73f6894f0a48b5","slug":"video-bumper-arrival-of-paddy-at-amritsars-bhagtanwala-grain-market-price-of-1509-basmati-reaches-rs4200-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर की भगतांवाला अनाज मंडी में धान की बंपर आवक, 1509 बासमती का भाव 4200 तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर की भगतांवाला अनाज मंडी में धान की बंपर आवक, 1509 बासमती का भाव 4200 तक पहुंचा
अमृतसर की भगतांवाला अनाज मंडी में बासमती धान की आवक ने रफ्तार पकड़ ली है। सीजन शुरू हुए करीब 20 दिन ही हुए हैं, लेकिन मंडी में अब तक 20 लाख से अधिक बोरियां पहुंच चुकी हैं। इसमें करीब 80 फीसदी आवक 1509 बासमती की बताई जा रही है। इस बार अच्छी पैदावार से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।
अमनदीप सिंह छीना, प्रधान आढ़ती एसोसिएशन अमृतसर ने बताया कि 1509 बासमती का भाव एक समय 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था, जबकि सोमवार को इसका भाव करीब 3750 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मंडी कारोबारियों के अनुसार बासमती के भाव में रोजाना उतार-चढ़ाव सामान्य है। इस बार 1509 बासमती का रकबा करीब 50 हजार हेक्टेयर बढ़ा है। यह किस्म करीब 95 दिन में तैयार हो जाती है।
पिछली दो फसलों में कम पैदावार से किसानों को निराशा हुई थी, लेकिन इस बार बेहतर झाड़ से उम्मीद जगी है। पिछले वर्ष बासमती का उत्पादन करीब 23.09 लाख मीट्रिक टन रहा था। इस बार उत्पादन 30 से 35 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचने का अनुमान है।
हालांकि, बंपर आवक के बीच मंडी में बुनियादी सुविधाओं की कमी से किसान, मजदूर और आढ़ती परेशान हैं। सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।