{"_id":"6aa8d2f009f9c073b90bf8cb","slug":"video-abdakaranagara-ma-ganaesha-cataratha-para-bhajana-karatana-sa-gaja-jallpara-umaugdha-sharathathhalo-ka-bhaugdha-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में गणेश चतुर्थी पर भजन-कीर्तन से गूंजा जलालपुर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में गणेश चतुर्थी पर भजन-कीर्तन से गूंजा जलालपुर, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अंबेडकरनगर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार देर रात तक नगर में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। जलालपुर पश्चिमी क्षेत्र में रात 9:15 बजे आयोजक आनंद मिश्रा और सुनीता मिश्रा ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। प्रतिमा स्थापना के बाद भव्य आरती, भजन और कीर्तन का दौर शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर गणपति बप्पा के जयकारे लगाए।
महाराष्ट्र से लाई गई भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। आयोजन स्थल पर देर रात तक भक्तों की आवाजाही बनी रही। भजन-कीर्तन और आरती से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
आयोजक आनंद मिश्रा ने कहा कि भगवान गणेश की कृपा से हर शुभ कार्य निर्विघ्न पूरा होता है। महाराष्ट्र से प्रतिमा लाना उनके परिवार की परंपरा रही है। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणपति के दर्शन और आरती में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
सुनीता मिश्रा ने कहा कि भगवान गणेश की सेवा और पूजा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। गणेश उत्सव के दौरान दस दिनों तक प्रतिदिन आरती, भजन और कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लेने की अपील की।
गणेश उत्सव को लेकर नगर में जगह-जगह भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। गणपति की प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।