{"_id":"6aa8d5bebff33632520e131a","slug":"video-rajanarayan-bind-takes-dig-says-inflation-unemployment-and-oppression-of-pda-section-increased-under-bjp-government-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"राजनारायण बिंद का तंज, बोले- भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और पीडीए वर्ग का उत्पीड़न बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनारायण बिंद का तंज, बोले- भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और पीडीए वर्ग का उत्पीड़न बढ़ा
सोनभद्र में सपा की ओर से सोमवार को आयोजित पीडीए जन पंचायत में भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा और पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक वर्ग के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजनारायण बिंद ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी और भुखमरी बढ़ रही है। किसानों की आय दोगुनी करने और युवाओं को रोजगार देने के वादे खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बिंद समाज समेत पीडीए वर्ग का सबसे अधिक शोषण हुआ है। छोटे और कुटीर उद्योगों के बंद होने से गरीब और मजदूर परेशान हैं। आरोप लगाया कि प्रदेश में पीडीए वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं और सरकार उन्हें रोकने में नाकाम है। उन्होंने पीडीए समाज से एकजुट होकर गांव-गांव समाजवादी पार्टी की नीतियों का प्रचार करने और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिंद समाज के हित में सपा सरकार के दौरान किए गए कार्यों को बंद कर दिया है। भाजपा पीडीए विरोधी सरकार है, इसलिए जनहित में उसे सत्ता से हटाना जरूरी है। वहीं, सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने सरकारी भर्तियों में पीडीए वर्ग के आरक्षण में अनियमितता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में आरक्षित पदों पर दूसरे वर्ग के अभ्यर्थियों की भर्ती कर पीडीए समाज के साथ धोखा किया गया है। इस मौके पर वेदमणि शुक्ला, विजय शंकर जायसवाल, कौशल बिंद, मणिचंद्र कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।