{"_id":"6aa8bd3b66a624fd270d13bb","slug":"video-star-gojuryu-karate-academy-wins-20th-inter-school-karate-championship-in-solan-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: स्टार गोजुरियु कराटे अकादमी ने जीती 20वीं इंटर स्कूल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: स्टार गोजुरियु कराटे अकादमी ने जीती 20वीं इंटर स्कूल प्रतियोगिता
Ankesh Dogra
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:06 AM IST
Link Copied
दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन में 20वीं सब जूनियर इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुमारहट्टी की स्टार गोजुरियु कराटे अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 अंकों के साथ चैंपियंस ट्रॉफी और नकद पुरस्कार अपने नाम किया। स्टार गोजू-रियु कराटे फेडरेशन की ओर से आयोजित इस वार्षिक प्रतियोगिता में जिले के सात स्कूलों और पांच अकादमियों के कुल 112 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन 40 अंकों के साथ उपविजेता रहा। स्कूल को रनर अप ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला सिरमौर के एनवीएन स्कूल ने 23 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
फेडरेशन के मुख्य आयोजक शिहान संजय ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी लड़के और लड़कियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जाती है। इस वर्ष सोलन जिले के सात स्कूलों और पांच अकादमियों से 112 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य राजीव ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्टार गोजुरियु कराटे फेडरेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अनुशासित खेल आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कराटे जैसी प्रतियोगिताओं से बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं तथा उनमें अनुशासन की भावना विकसित होती है।
मुख्य अतिथि राजीव ठाकुर ने फेडरेशन के सदस्यों, अभिभावकों और विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर फेडरेशन के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, मुख्य सलाहकार पुष्पेंद्र वालिया, सदस्य सुरेंद्र कौंडल और सुशील शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।