{"_id":"675dbd8c6ff58cbc55010adf","slug":"if-the-robbery-is-not-revealed-in-three-days-then-bhakiyu-will-protest-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-135895-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तीन दिन में लूट का खुलासा नहीं हुआ तो भाकियू करेगी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तीन दिन में लूट का खुलासा नहीं हुआ तो भाकियू करेगी प्रदर्शन
भोपा। भाकियू का प्रतिनिधिमंडल लूट की घटना के पीड़ित व्यापारी सतीश प्रजापति से मिला। उन्होंने कहा कि अगर तीन दिन में लूट का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारियों के साथ मिलकर थाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शनिवार को भाकियू नेताओं ने पीड़ित व्यापारी सतीश व उसके परिवार से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष बिट्टू प्रधान उर्फ पुष्पेंद्र ने कहा पुलिस तीन दिन में घटना का खुलासा ना किया तो भाकियू व्यापारियों के साथ मिलकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेगी। क्षेत्र में कई घटनाएं हो चुकी हैं। इस अवसर पर भाकियू के जिला महासचिव अनुज राठी, उन्नाव प्रधान, रामवतार सिंह, राजकुमार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।