{"_id":"68824291a70bf7b11f0fc2fa","slug":"video-central-employees-trapped-in-honeytrap-reached-ssp-office-said-constantly-getting-death-threats-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: हनीट्रैप में फंसे केंद्रीय कर्मचारी पहुंचे एसएसपी ऑफिस, कहा-लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: हनीट्रैप में फंसे केंद्रीय कर्मचारी पहुंचे एसएसपी ऑफिस, कहा-लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी
मेरठ। एसएसपी ऑफिस पहुंचे देहरादून में तैनात केंद्रीय कर्मचारी ने हनीट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित विवेक कुमार ने बताया कि दिसंबर में उनकी कंचन नाम की युवती से फेसबुक के माध्यम से मुलाकात हुई, जिसके बाद कंचन, आलिशा, बीना और धर्मपाल नाम के आरोपियों ने उनका फ़र्ज़ी अकाउंट खुलवाया, जिसमें उनको कंचन का पति दिखाकर 4 लाख रुपए की डिमांड की, जिसके खिलाफ टीपी नगर थाने में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि लगातार आरोपियों की तरफ से वॉट्सएप पर और व्यक्तिगत तौर पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित का कहना है कि इस मामले की शिकायत एएसपी ब्रह्मपुरी से भी की, लेकिन अभी तक भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित टीपी नगर थाना क्षेत्र के लल्लापुरा नई बस्ती का रहने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।