Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Success Stories ›   19 year old college student wins election to lead 600 employees

19 साल के छात्र ने चुनाव में दिग्गज को हराया: बने 600 कर्मचारियों के बॉस; संभालेंगे 540 करोड़ का बजट

Sun, 15 Nov 2026 04:20 AM IST
राकेश कुमार एजेंसी, फीनिक्स (एरिजोना)।
एजेंसी, फीनिक्स (एरिजोना)। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 15 Nov 2026 04:20 AM IST
सार

अमेरिका के एरिजोना में 19 वर्षीय सेबेस्टियन मट्टा ने मैरिकोपा काउंटी सुपीरियर कोर्ट के क्लर्क पद का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने से 31 साल बड़े अनुभवी रिपब्लिकन उम्मीदवार जेफ डायल को हराया। अब मट्टा करीब 600 कर्मचारियों का नेतृत्व करेंगे और लगभग 540 करोड़ रुपये के बजट की देखरेख करेंगे। उनकी जिम्मेदारी अदालत के कानूनी दस्तावेजों और मुकदमों के रिकॉर्ड का रखरखाव करना होगा। इस पद पर रहते हुए भी वह अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे।
 

विज्ञापन
19 year old college student wins election to lead 600 employees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिन्ट/एजेंसी

विस्तार

आमतौर पर इस उम्र में ज्यादातर युवा अपनी पढ़ाई, वीडियो गेम्स और दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में व्यस्त रहते हैं, उसमें अमेरिका के एक छात्र ने इतिहास रच दिया है। एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के दूसरे वर्ष के छात्र सेबेस्टियन मट्टा (19) ने हाल में एक दिग्गज नेता को हराकर मैरिकोपा काउंटी सुपीरियर कोर्ट के क्लर्क पद पर जीत हासिल की। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ये छात्र करीब 600 कर्मचारियों का बॉस बनने वाला है और 6.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 540 करोड़ रुपये के भारी-भरकम प्रशासनिक बजट की देखरेख करेगा।
विज्ञापन


सेबेस्टियन को भी आम युवाओं की तरह ही फुटबॉल देखना, वीडियो गेम खेलना और फिल्में देखना बेहद पसंद है। लेकिन बात राजनीति और जनसेवा की आई तो उन्होंने अपने से 31 वर्ष बड़े व अनुभवी रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी जेफ डायल को चारो खाने चित कर दिया। डायल 2010 से 2017 तक एरिजोना स्टेट हाउस के सदस्य रह चुके हैं। मट्टा को 7,90,000 से अधिक वोट मिले, जबकि डायल 6,80,000 वोटों पर ही सिमट गए। मैरिकोपा काउंटी एरिजोना की सबसे बड़ी और पूरे अमेरिका की चौथी सबसे बड़ी काउंटी है। ऐसे में इस पद पर बैठना मट्टा को सीधे तौर पर स्थानीय सरकार और न्यायिक प्रणाली के केंद्र में ला देता है। इस पद के लिए उन्हें सालाना 97,000 डॉलर (करीब 81 लाख रुपये) का शानदार वेतन मिलेगा। 
विज्ञापन


पहले तालमेल बना कर्मचारियों का भरोसा जीतने की कोशिश
दोगुनी-तिगुनी उम्र के कर्मियों के नेतृत्व के सवाल पर मट्टा का पूके आत्मविश्वास के साथ कहा, मैं समझता हूं कि एक 19 वर्षीय लड़के का आपका बॉस होना थोड़ा अटपटा हो सकता है। लेकिन मैं कोई आम युवा नहीं हूं। मैं भी अन्य बॉस की तरह सम्मान की अपेक्षा रखता हूं। मट्टा का कहना है कि कार्यकाल के शुरुआती महीने कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाने और उन्हें यह भरोसा दिलाने में बीतेंगे कि उनकी नौकरियां सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायिक दस्तावेज के रखरखाव की संभालेंगे जिम्मेदारी
मैरिकोपा काउंटी सुपीरियर कोर्ट क्लर्क के रूप में सेबेस्टियन मट्टा मुख्यत: कोर्ट के सभी आधिकारिक कानूनी दस्तावेज, मुकदमों से जुड़े रिकॉर्ड, फैसलों आदि को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे। यह पद पूरी तरह प्रशासनिक और रिकॉर्ड-कीपिंग का है। इसका मतलब है कि मट्टा कानून की व्याख्या करने, मुकदमों में सजा या फैसला सुनाने, या कानूनी सलाह देने का काम नहीं करेंगे।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि डेमोक्रेटिक पार्टी ने 2018 के बाद से इस पद पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था। कानून और राजनीति का छात्र होने के नाते मट्टा ने इस मौके को भुनाया। महज 4,000 हस्ताक्षरों और 20,000 डॉलर के चुनावी फंड के दम पर उन्होंने यह बड़ी जीत हासिल की।

यह पद सिर्फ आगे बढ़ने की सीढ़ी नहीं, जन सेवा करना मेरा जुनून
सेबेस्टियन मट्टा ने कहा, यह पद मेरे लिए आगे बढ़ने की महज सीढ़ी नहीं है। यह ऐसा काम है जिसके प्रति मेरे मन में गहरा जुनून है, और उम्मीद है कि मतदाता इसे पहचानेंगे और जो भी यह सोचता है कि उन्होंने मुझ पर कोई दांव खेला है, मुझे उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही एहसास होगा कि उनका यह फैसला सही साबित हुआ है।


आगे भी जारी रहेगी पढ़ाई
इतने बड़े पद पर पहुंचने के बावजूद सेबेस्टियन मट्टा की जीवनशैली में कोई बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आने वाला है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह कॉलेज ड्रॉपआउट नहीं बनेंगे। मट्टा अपने माता-पिता के साथ घर पर ही रहेंगे और ऑनलाइन माध्यम से पार्ट-टाइम पढ़ाई जारी रखकर अपनी डिग्री पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed