सुर्खियां: आज कई जगह बारिश के आसार; छठ महापर्व पर सूर्य को संध्या अर्घ्य; दिल्ली में प्रदूषण न रोकने पर सख्ती
मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, दिल्ली समेत पंजाब और हरियाणा में आज बारिश के आसार; अगले 72 घंटे अहम
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को पश्चिमी हिमालयी पहाड़ियों पर बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। उधर, बंगाल की खाड़ी में सोमवार की शाम तक एक और चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से ओडिशा के तटीय इलाकों में आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
एसआईआर में नाम कटा तो घबराएं नहीं: दोबारा भरें फॉर्म-6; चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में क्यों दी सफाई?
आतंकी हमला: कुलगाम में जंगल-बस्तियां खंगाल रही हैं सुरक्षा एजेंसियां, हाईवे पर अलर्ट...अतिरिक्त नाके लगाए
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के नौपोरा अखरन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नाके पर 11 नवंबर को हमला करने वाले आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों ने अब महातलाशी अभियान शुरू किया है। पिछले चार दिन से सुरक्षा एजेंसियां जंगल से लेकर बस्तियों को खंगाल रही हैं। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली में सांसों पर संकट: केंद्र सख्त, वायु प्रदूषण कम नहीं हुआ तो अफसरों पर दर्ज होगा केस; दिया यह निर्देश
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सांसों पर गहराए संकट के बीच केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि वायु प्रदूषण कम नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अफसरों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी कर आपराधिक मामले दर्ज होंगे। दिल्ली-एनसीआर की हवा शनिवार को भी बहुत खराब श्रेणी में रही। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
महापर्व छठ: 36 घंटे का व्रत शुरू, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य; राजधानी के बाजारों में बढ़ने लगी रौनक
छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को राजधानी में श्रद्धा और आस्था के साथ खरना का प्रसाद ग्रहण किया गया। सुबह से निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को व्रतियों ने स्नान कर पारंपरिक तरीके से रोटी और गुड़ की खीर का प्रसाद तैयार किया। सूर्य देव को भोग लगाने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। आज शाम में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
भारत की जीत पर देश में जश्न: पीएम मोदी बोले- युवा टीम पर गर्व, सहवाग-पठान ने भी दी शाबाशी; देखें प्रतिक्रियाएं
बिग बॉस 20: सलमान से भिड़ गईं कनिका? दबंग खान ने लव गिल और स्काउट की लगाई क्लास, अरिश्फा और यंग की हुई तारीफ
सलमान खान 'बिग बॉस 20' के आज शनिवार को वीकएंड का वार एपिसोड में आए। घर वालों से बात करते हुए उनके तीखे तेवर देखने को मिले। पूरे एपिसोड में वे स्काउट की क्लास लगाते दिखे। पिछले दिनों स्काउट ने लव गिल पर जो आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, उसका भी जिक्र किया। सलमान खान ने स्काउट के साथ-साथ लव गिल को भी फटकारा। मगर, इनके बीच कनिका को भी निशाने पर लिया। वहीं, अरिश्फा खान और यंग की खूब तारीफ हुई। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
डोडा-लेह: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 11 घंटे में पांच भूकंप, चिनाब में छह घंटे के भीतर चार बार धरती हिली धरती
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शनिवार को 11 घंटे के भीतर पांच बार भूकंप आया। इनकी तीव्रता 2.9 से 3.9 के बीच रही। इनमें से छह घंटे के भीतर चार भूकंप चिनाब क्षेत्र में आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि ये भूकंप जम्मू-कश्मीर में डोडा और किश्तवाड़ जिले में और लद्दाख के लेह में महसूस किए गए। डोडा और किश्तवाड़ चिनाब क्षेत्र में आते हैं। भूकंप से से किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
फोन की फोटो और वीडियो तक पहुंचा फेसबुक: इटली ने मेटा पर लगाया ₹8,360 करोड़ का जुर्माना, कैसे फंसी कंपनी?
सोशल मीडिया कंपनी मेटा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इटली के डाटा सुरक्षा नियामक ने फेसबुक के जरिए एंड्रॉयड यूजर्स के फोन की फोटो, वीडियो और उनसे जुड़े डाटा तक पहुंचने के मामले में कंपनी पर करीब 8,360 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। नियामक के मुताबिक, फेसबुक ने यूजर्स को इस बारे में सही जानकारी और अनुमति लिए बिना यह सुविधा उपलब्ध कराई। इस फीचर से इटली में करीब दो करोड़ यूजर्स प्रभावित हुए हैं। नियामक ने मेटा को 60 दिनों के भीतर इस सुविधा को डिफॉल्ट रूप से बंद करने और इसे इस्तेमाल करने के इच्छुक यूजर्स से अलग सहमति लेने का निर्देश दिया है। यहां क्लिक कर विस्तार से पढ़ें पूरी खबर...
'आतंकवाद पर बर्दाश्त न करने की नीति जरूरी': भारत के समर्थन में उतरे एंटनी ब्लिंकन; पाकिस्तान पर क्या बोले?
