Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CM Yogi Adityanath Meerut visit today, Attend Ex-Servicemen Rally, security alert

सीएम योगी का मेरठ दौरा: आज शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री, सुरक्षा अलर्ट, माल रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित

Sat, 14 Nov 2026 10:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 14 Nov 2026 10:33 AM IST
सार

CM Yogi Meerut Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ में दो घंटे 35 मिनट रहेंगे। पूर्व सैनिक रैली में शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, माल रोड पर शाम पांच बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Meerut visit today, Attend Ex-Servicemen Rally, security alert
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ पहुंचेंगे। वह शहर में दो घंटे 35 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित पूर्व सैनिक रैली में शामिल होकर सैनिकों के शौर्य, समर्पण और बलिदान को नमन करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा वह स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल भी जाएंगे और शास्त्रीनगर में राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास पहुंचकर उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सुबह 11:50 बजे आरवीसी ग्राउंड पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर सुबह 11:50 बजे आरवीसी ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह कुलवंत सिंह स्टेडियम पहुंचेंगे और पूर्व सैनिक रैली में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वह स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल भी जाएंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री आरवीसी ग्राउंड से हेलिकॉप्टर के जरिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से शास्त्रीनगर स्थित राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास जाएंगे। वहां उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

दोपहर 2:25 बजे मुख्यमंत्री सीसीएसयू के हेलीपैड से अलीगढ़ के लिए रवाना होंगे। वहां उन्हें राज्यमंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में शामिल होना है।

विज्ञापन

शाम पांच बजे तक माल रोड पर भारी वाहनों की नो एंट्री
मुख्यमंत्री के कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि माल रोड पर शाम पांच बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान मवाना जाने वाले भारी वाहनों को लालकुर्ती होकर निकाला जाएगा।

रैली में शामिल होने आने वाले पूर्व सैनिकों की बसों को कार्यक्रम स्थल तक जाने की छूट रहेगी। वहीं, बाइक और कारों का आवागमन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोका जाएगा। इसके लिए प्रमुख चौराहों पर यातायात और थाना पुलिस की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कुलवंत सिंह स्टेडियम का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था का जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए।

सीएम का हेलिकॉप्टर सीसीएसयू परिसर में भी उतरेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री शास्त्रीनगर के ए-ब्लॉक स्थित राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास भी जाएंगे। ऐसे में आरवीसी ग्राउंड से लेकर स्टेडियम, सीसीएसयू और शास्त्रीनगर तक पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी तैयारियां पूरी करने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed