{"_id":"68063b5f949b14770000d0fd","slug":"video-bloody-clash-in-land-dispute-in-mau-old-man-died-four-people-injured-2025-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मऊ में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत, चार लोग घायल, पुलिस मौके पर पहुंची, दो हिरासत में लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की मौत, चार लोग घायल, पुलिस मौके पर पहुंची, दो हिरासत में लिए गए
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के बड़ी रस्तीपुर गांव में विवादित जमीन पर अधिकार को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया।लाठी डंडे के हमले में एक वृद्ध की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी सहित चार लोग हमले में घायल हो हुए है। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया, साथ ही इस मामले में दो आराेपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
मृतक की पहचान बड़ी रस्तीपुर निवासी सोचन 70 पुत्र रघुवर के रूप में हुई। मृतका की बहू शशी सुधा के मुताबिक गांव में एक जमीन है जिस पर गांव के कुछ लोगों से उसके परिवार का विवाद चला आ रहा है। बताया कि इस जमीन के सहारे अपने खेत में पानी चलाने को लेकर वो पाइप लेकर जा रहे थे। पहले से आरोपियों ने मना करने के बाद भी इस विवादित जमीन पर बालू गिरा दिया था, उसके बाद पानी चलाने से नाराज होकर एकजुट होकर उसके परिवार पर लाठी डंडा से सोमवार की सुबह सात बजे हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में उसके ससुर सोचन, सास चंद्र ज्याेती, उसका बेटा नितेष कुमार के साथ वह घायल हो गई। गांव में विवाद की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए, पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां सिर में गंभीर चोट लगने से सोचन की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी चंद्रज्योती की हालात अब भी गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में एसपी इलामारन जी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।