फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saryu stable for 24 hours after rising for six days

Mau News: छह दिन बढ़ने के बाद 24 घंटे से स्थिर सरयू

Fri, 11 Sep 2026 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Saryu stable for 24 hours after rising for six days
दोहरीघाट में ​स्थिर सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
सरयू नदी का जलस्तर दोहरीघाट में बीते 24 घंटे से स्थिर बना हुआ है। नदी का जलस्तर 70.50 मीटर है, जो खतरे के निशान 69.90 मीटर से 60 सेंटीमीटर ऊपर है। इससे तटवर्ती इलाकों में कटान और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। कस्बे के मल्लाहटोला में करीब 50 मीटर तक पानी घुसा हुआ है।
विज्ञापन

रामजानकी घाट से खाकी बाबा की कुटी तक नदी के बैंक रोलिंग होने से तेज धारा टकरा रही है। इससे कुटी के आसपास कटान का खतरा बढ़ गया है। वहीं, भारत माता मंदिर से धनौली रामपुर गांव की सुरक्षा के लिए रखे बोल्डरों पर पानी का दबाव बढ़ रहा है। गौरीशंकर घाट पर बुधवार और बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 70.50 मीटर दर्ज किया गया। इस तरह बीते 24 घंटे से जलस्तर स्थिर है।
विज्ञापन

तटवर्ती गांवों में फसलें डूबीं : दोहरीघाट : नदी के तटवर्ती क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें धनौली रामपुर, नई बाजार, नौली, चिउटीडॉड, रामनगर, बहादुरपुर, पतनई, सरया गोधनी, ठाकुरगांव, बीबीपुर, सड़ांसो, जमीरा चौराडीह, पाऊस, कोरौली, बेलौली, महुआबारी, रसूलपुर और सूरजपुर शामिल हैं। इन गांवों की हजारों एकड़ फसलें पानी में डूब गई हैं। इससे पशुओं के चारे की समस्या भी पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास में बारिश का पानी भरने से आवागमन प्रभावित : घोसी नगर के मझवारा मोड़ सहित आसपास के क्षेत्रों में दोहरीघाट-इंदारा रेल मार्ग पर बने अंडरपास में बारिश का पानी भरने से आवागमन प्रभावित है। उचित निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी नहीं निकल पा रहा है। बुधवार रात हुई बारिश के बाद मझवारा मोड़, बड़ागांव राजभर बस्ती और बनगांवा रेलवे क्रॉसिंग के नीचे बने अंडरपास में करीब तीन फीट तक पानी भर गया। इससे बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने-जाने में परेशानी हुई। क्षेत्र के अरविंद कुमार पांडेय, देवेंद्र कुमार, इंद्रजीत पटेल, रमेशचंद यादव आदि ने बताया कि अंडरपास में पानी भरने से यातायात प्रभावित होने के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed