{"_id":"6aa5751ea413d15cb506edfe","slug":"video-various-events-will-be-held-on-prime-minister-birthday-under-seva-sankalp-abhiyan-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम, तैयारियों में जुटे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम, तैयारियों में जुटे भाजपाई
भाजपा मंडल मगोर्रा के तत्वावधान में सेवा ही पखवाड़ा के तहत पदाधिकारियों की कार्यशाला गोवर्धन रोड स्थित गायत्री रिसोर्ट में आयोजित की गई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। सेवा संकल्प अभियान के तहत घर-घर दीप प्रज्ज्वलन, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति, आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान, लाभार्थियों का सम्मान, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, आदि कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच आयोजित होंगे। महानगर महामंत्री ज्ञानेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, प्रधान पालेंद्र सिंह, अवतार सिंह, खैम कुशवाह, महामंत्री हेमराज सिंह, अमित पाठक, प्रेमसिंह, प्रदीप कुंतल, सभासद अभिषेक बजाज, देवेंद्र सिंह, कान्हा कुंतल, रनवीर सिंह, उदय सिंह आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।