{"_id":"6aa57528df6cde77190e74d1","slug":"video-town-residents-hurt-by-administrative-neglect-on-baldev-chhath-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बलदेव छठ पर प्रशासनिक उपेक्षा से आहत नगरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बलदेव छठ पर प्रशासनिक उपेक्षा से आहत नगरवासी
बलदेव में ब्रज के राजा ठाकुर श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव बलदेव छठ को लेकर नगर में महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन धार्मिक नगरी बलदेव में अभी तक प्रशासनिक तौर पर कोई भी तैयारियां व बैठक तक नहीं हुई है। इससे लोगों में प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा उपेक्षा से आक्रोश व्याप्त है। बलदेव में सजावट व व्यवस्थाओं को लेकर नगरवासी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। 17 सितंबर को होने वाले बलदेव छठ महोत्सव के तहत श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो चुका है, इसके बाद भी नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों व बाजारों में विशेष सजावट और रोशनी नजर नहीं आ रही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा को दुल्हन की तरह भव्य रूप से सजाए जाने के बाद नगरवासियों का कहना है भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलभद्र के जन्मोत्सव पर बलदेव को धार्मिक महत्व के अनुरूप सजावट व व्यवस्थाएं होनी चाहिए। बलदेव छठ पर राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सफाई, प्रकाश, पेयजल, यातायात व सुरक्षा की बेहतर व्यवस्था जरूरी है। बलदेव विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ने कहा बलदेव छठ केवल स्थानीय पर्व नहीं, ब्रज की महत्वपूर्ण धार्मिक परंपरा है। दूर-दराज से श्रद्धालु यहां आते हैं, इसके बावजूद नगर की सजावट व मूलभूत व्यवस्थाओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जाता। शासन-प्रशासन से बलदेव छठ को भव्य रूप देने और पूरे नगर को सजाने की मांग की। नगरवासियों बलदेव पांडेय, खूबीराम पांडेय, उमेश पांडेय का कहना है प्रशासन के पास अभी समय है। प्रमुख मार्गों व धार्मिक स्थल पर विशेष साफ सफाई अभियान, प्रकाश व्यवस्था, सजावट, परिवहन, अतिरिक्त पुलिस बल, यातायात व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस व्यवस्था, चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर, अवारा गौवंश को पकड़ने, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए, 17 सितंबर को बलदेव छठ महोत्सव की गरिमा के अनुरूप धार्मिक नगरी सजी नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।