फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Radhashtami Mela in Barsana: 155 CCTV Cameras for Security 50 Parking Lots Mathura UP

राधाष्टमी 2026: बरसाना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 155 सीसीटीवी से होगी निगरानी; बनाई गईं 50 पार्किंग

Fri, 11 Sep 2026 12:14 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 12:14 PM IST
सार

बरसाना में 19 सितंबर को होने वाले राधाष्टमी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की है। मेला क्षेत्र सात जोन और 20 सेक्टर में बंटेगा, जबकि 155 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, 38 होल्डिंग एरिया और 50 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
Radhashtami Mela in Barsana: 155 CCTV Cameras for Security 50 Parking Lots Mathura UP
राधारानी मंदिर बरसाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 बरसाना में 19 सितंबर को होने वाले राधाष्टमी पर्व के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण का खाका तैयार किया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर पूरे करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार ने बताया कि मेला क्षेत्र को सात जोन और 20 सेक्टर में बांटा जाएगा। श्रद्धालुओं के सुचारु दर्शन के लिए 38 होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। मेला क्षेत्र में 50 पार्किंग स्थल, छह वॉच टावर और 88 बैरियर की व्यवस्था रहेगी। जल संबंधी घटनाओं से निपटने के लिए 12 गोताखोर और एक नाव भी तैनात की जाएगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने, निर्बाध बिजली आपूर्ति और खाद्य पदार्थों की जांच के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र की सफाई और सजावट पर भी ध्यान देने को कहा गया। घोषणा प्रणाली से निरंतर अनाउंसमेंट कराने के निर्देश दिए गए। जर्जर भवनों को चिह्नित कर नोटिस देने तथा पर्याप्त दिशा-सूचक लगाने को भी कहा गया। 12 स्वास्थ्य शिविर और मेडिकल टीमें भी तैनात रहेंगी। बाइक एंबुलेंस के साथ नियमित दूरी पर एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए 35 पानी के टैंकर, 30 मोबाइल शौचालय, 100 लाउडस्पीकर और सात स्थानों पर जूता घर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा और निगरानी
भीड़ पर नजर रखने के लिए बरसाना में 50 स्थानों पर कुल 155 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कस्बे में पहले से लगे 60 कैमरों और राधारानी मंदिर में लगे 32 कैमरों के अतिरिक्त ये कैमरे होंगे। इसके अतिरिक्त 27 स्थानों पर 63 अस्थायी कैमरे भी लगेंगे। पीली कोठी, श्रीजी गेट और कटारा पार्क सहित सात स्थानों पर स्टैटिक सेट से भीड़ की निगरानी होगी।


राधाष्टमी पर परिवहन निगम चलाएगा 160 बसें
राधाष्टमी के त्योहार को लेकर परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 18 और 19 सितंबर को बरसाना में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए निगम ने 160 बसों के संचालन की तैयारी की है। इसके अलावा 40 अतिरिक्त बसों को रिजर्व रखा जाएगा।


बसों के संचालन के लिए चालक-परिचालकों की व्यवस्था के साथ ही प्रमुख मार्गों पर निगरानी रखी जाएगी। श्रद्धालुओं को बरसाना तक पहुंचने और वापस लाने के लिए प्रमुख मार्गों पर बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक अहिरवार के अनुसार भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed