{"_id":"6b0182911bf72f04c608d9df","slug":"video-groom-father-murdered-at-wedding-procession-in-mathura-son-in-law-slits-his-throat-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बरात में दूल्हे के पिता की हत्या, दामाद ने काट दिया गला; शादी समारोह में मच गई अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बरात में दूल्हे के पिता की हत्या, दामाद ने काट दिया गला; शादी समारोह में मच गई अफरातफरी
मथुरा के गोवर्धन में बेटे की शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बरात में पिता की हत्या कर दी गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मृतक के छोटे दामाद पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। ओमप्रकाश पुत्र भूरी सिंह निवासी बसई बसगोई, थाना इगलास, अलीगढ़ अपने बेटे अरविंद की बरात लेकर आए थे। बरात गांठोली से बसई गांव आई थी। शादी समारोह सब्जी मंडी के पीछे चल रहा था। इसी दौरान रात करीब 11 बजे वारदात हुई। आरोप है कि ओमप्रकाश की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मृतक के छोटे दामाद सुखवीर पुत्र बालजीत निवासी खेराबाद, जिला अलीगढ़ पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ससुर और दामाद के बीच किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश को घटना की वजह माना जा रहा है। बेटे की शादी के दौरान पिता की दर्दनाक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।