{"_id":"6b012acdc7d49076dd0bba31","slug":"video-crowds-of-devotees-flock-to-the-kapalmochan-fair-a-sufi-music-gathering-to-be-held-today-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपालमोचन मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, आज सजेगी सूफी संगीत की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपालमोचन मेले में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, आज सजेगी सूफी संगीत की महफिल
कपालमोचन में आयोजित पांच दिवसीय अंतरराज्यीय मेले के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। मेले में दिन-रात 24 घंटे श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला बना हुआ है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। मेला क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।
मेले में धार्मिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक मंच पर प्रतिदिन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध रहे हैं। आज मुख्य सांस्कृतिक मंच पर शाम छह बजे सूफी नाइट विद शमशेर सिंह लहरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शमशेर सिंह लहरी अपनी सूफी गायकी से श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
वहीं, रविवार 22 नवंबर को मुख्य मंच पर 'हिंद दी चादर' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से सिख इतिहास, गुरु परंपरा और धार्मिक विरासत से जुड़े प्रसंगों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। कार्यक्रमों को लेकर मेला प्रशासन की ओर से तैयारियां की गई हैं।
मेले के अंतिम दिनों में भी विशेष सांस्कृतिक आयोजन होंगे। 23 नवंबर को गतका प्रदर्शन के साथ ड्रोन, लाइट एवं साउंड शो का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मेले में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।