{"_id":"6b0126d38b8c45960b028680","slug":"video-ladbhadol-road-accident-a-happy-gathering-turned-into-the-last-meeting-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"लडभड़ोल सड़क: खुशियों की महफिल बनी आखिरी मुलाकात, सामने आया आखिरी जश्न का वीडियो, हर आंख नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लडभड़ोल सड़क: खुशियों की महफिल बनी आखिरी मुलाकात, सामने आया आखिरी जश्न का वीडियो, हर आंख नम
लडभड़ोल के समीप दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन गांवों सिमस, गवाला और दरोब की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल दिया है। एक साथ छह होनहार युवकों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हर आंख नम है और परिवार बेसुध है। इसी बीच हादसे से चंद घंटे पहले का एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें छह दोस्त एक पारिवारिक समारोह में डीजे की धुन पर जमकर नाचते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार गवाला निवासी पंकज कुमार की बहन के बच्चे के नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए सभी दोस्त एकत्रित हुए थे। समारोह में खुशियों का माहौल था। सामने आए वीडियो में आयुष, पंकज, अनुज, आदित्य, यश और अर्णव अलग-अलग गानों पर पूरे उत्साह के साथ थिरकते दिखाई दे रहे हैं। उस समय किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह छहों दोस्तों का एक साथ आखिरी जश्न साबित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।