{"_id":"6b0129c51812043ff80c6959","slug":"video-drunken-husband-killed-his-wife-by-attacking-her-with-tangri-in-gonda-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में नशेड़ी पति ने टंगारी से हमला कर पत्नी की हत्या की, आरोपी और उसकी मां पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में नशेड़ी पति ने टंगारी से हमला कर पत्नी की हत्या की, आरोपी और उसकी मां पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शुक्रवार रात एक पति ने टंगारी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया।
घटना कौड़िया थाना क्षेत्र के मदारा गांव की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोज कुमार शुक्ला नशे की प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उसने अपनी पत्नी सुमन शुक्ला के सिर पर टंगारी से वार कर दिया। हमले में सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
शनिवार को सीतावती तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने मनोज कुमार शुक्ला और उसकी मां के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।