Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengal bjp mla rekha patra hospitalised ventilator support

पश्चिम बंगाल की भाजपा विधायक रेखा पात्रा अस्वस्थ: अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, आखिर क्या है वजह?

Sun, 22 Nov 2026 07:33 PM IST
राकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 22 Nov 2026 07:33 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की भाजपा विधायक रेखा पात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और आईटीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। परिवार ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है, लेकिन बीमारी की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
 

विज्ञापन
bengal bjp mla rekha patra hospitalised ventilator support
संदेशखाली आंदोलन से चर्चा में आईं रेखा पात्रा की हालत बिगड़ी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली आंदोलन से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आईं भाजपा विधायक रेखा पात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें कोलकाता के एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। फिलहाल अस्पताल के आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


कैसी है उनकी हालत?
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, रेखा पात्रा को वेंटिलेशन सपोर्ट दिया जा रहा है। वहीं, पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी ने अस्पताल पहुंचकर उनकी सेहत की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि फिलहाल रेखा पात्रा की स्थिति स्थिर है। हालांकि, उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


रेखा पात्रा की तबीयत बिगड़ने की वजह क्या ?
परिवार की ओर से उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह फूड पॉइजनिंग बताई गई है। हालांकि, अभी बीमारी के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टर इस संबंध में जरूरी जांच कर रहे हैं। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक:-
विज्ञापन
विज्ञापन
  • परिवार ने रेखा पात्रा की अचानक बिगड़ी तबीयत के पीछे फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है।
  • डॉक्टर बीमारी की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।
  • अस्पताल प्रबंधन ने अलग से मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं करने की बात कही है। उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी नियमित रूप से राज्य सरकार को दी जा रही है।
रेखा पात्रा को किन अस्पतालों में ले जाया गया था?
शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद रेखा पात्रा को सबसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें बशीरहाट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बेहतर इलाज की जरूरत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कोलकाता रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें शहर के एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कौन हैं रेखा पात्रा और कैसे आईं चर्चा में?
रेखा पात्रा 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आई थीं। उस समय पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के आंदोलन के बाद वह एक प्रमुख चेहरा बनकर उभरी थीं। भाजपा ने उन्हें बशीरहाट लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। बाद में वह हिंगलगंज विधानसभा सीट से विधायक बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed