{"_id":"69c1461e87ad1a7c8d0530f7","slug":"video-mahoba-youth-shot-dead-in-broad-daylight-father-attacked-with-axe-over-old-rivalry-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"महोबा: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पिता पर कुल्हाड़ी से हमला, रंजिश में वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पिता पर कुल्हाड़ी से हमला, रंजिश में वारदात
महोबा के खरेला थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में सोमवार दोपहर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, चंदौली निवासी नरेंद्र (25) अपने पिता मंगल सिंह राजपूत के साथ घर पर था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे छह से सात आरोपी उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
इस दौरान एक गोली नरेंद्र के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। बेटे को बचाने दौड़े पिता मंगल सिंह पर भी आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सीएचसी चरखारी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में मंगल सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।