{"_id":"6783e57021f3d17cca0ccf46","slug":"youth-should-take-inspiration-from-the-spirit-of-nationalism-of-swami-vivekananda-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-140409-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रीयता भाव से युवा लें प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रीयता भाव से युवा लें प्रेरणा
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:23 PM IST
Link Copied
महराजगंज। स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में रविवार को मनाई गई। युवाओं ने स्वामी जी को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। एबीवीपी की तरफ से सदर ब्लॉक सभागार में युवा तरुणाई कार्यक्रम के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य सौम्या गुप्ता ने राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने पर बल दिया। जिला सह प्रचारक सूर्य प्रभात ने स्वामी जी की अध्यात्मिक क्षमता के बारे में बताते हुए कहा कि युवा शक्ति जागरण के लिए उनके योगदान को चिरकाल तक देश याद रखेगा। उन्होंने देश को विश्व गुरु की पदवी दिलाई थी। आज भी युवा उनके बताए मार्ग पर चलकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। साधु शरण, प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, देवेंद्र दुबे, नगर मंत्री राहुल निषाद, अमन पांडेय, रत्नेश मिश्रा, विशाल त्रिपाठी, अंकित रौनियर, इंद्रजीत, ब्रजेश शर्मा, बुद्धेश मणि, चंद्रशेखर पटेल, आलोक मणि, मिथिलेश अग्रहरि, अंकित चौधरी, हिमांशु वर्मा, आयुष चौरसिया, अनुज मौजूद रहे। महराजगंज इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य डाॅ. सुजीत कुमार चौधरी व डाॅ. आलोक चंद्र मिश्रा ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।