फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLAs stayed away from Disha's meeting

Lakhimpur Kheri News: दिशा की बैठक से विधायकों ने किया किनारा

Wed, 25 Dec 2024 06:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:37 PM IST
MLAs stayed away from Disha's meeting
लखीमपुर खीरी। करीब 10 माह बाद मंगलवार को हुई दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक से जिले के सभी विधायकों ने किनारा कर लिया। सात साल बाद ये पहला अवसर रहा जब इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता विपक्ष (सपा) के सांसद ने की, जबकि जिले के सभी आठ विधायक सत्तादल (भाजपा) के हैं। माना जा रहा है कि इसी कारण विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए, हालांकि इसको लेकर विधायकों ने व्यक्तिगत कारण बताए हैं।
खीरी और धौरहरा, दोनों सपा सांसदाें की इस पहली बैठक में डीएम, एसपी सहित जिले के सभी अफसर शामिल रहे। हालांकि बैठक में क्या चर्चा हुई, बाहर वाले किसी को कुछ भी पता नहीं चल सका। मीडिया को भी दूर रखा गया।



मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा ‘मधुर’की अध्यक्षता और धौरहरा सांसद आनंद भदौरिया की उपस्थिति में बैठक हुई। दिशा के सदस्य सभी विधायक, नगर निकायों के अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख होते हैं। मंगलवार की बैठक में गोला नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू समेत कुछ ब्लॉक प्रमुख तो मौजूद रहे पर एक भी विधायक नहीं पहुंचा, जाे चर्चा का विषय रहा।



बैठक में सांसद उत्कर्ष ने सभी अधिकारियों से सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित कराने को कहा। सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि शासन की योजनाओं का गुणवत्तापरक क्रियान्वयन कराएं। इस दौरान दोनों सांसदों ने मनरेगा, अमृत स्टेडियम, अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री आवास, कृषि योजनाओं, घरौनी, शहरी आवास समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की।



बैठक में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता, महेंद्र बाजपेई, रामशंकर राज, राजवीर, अमनदीप आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।









बीमारी तो कोई निजी कार्यों की व्यस्तता के चलते नहीं पहुंचा



दिशा की बैठक में शामिल न हो पाने को लेकर विधायकों ने अपने अलग-अलग तर्क बताए हैं। सभी ने बैठक की सूचना होने की बात कही, और बहिष्कार जैसी बात से इन्कार किया। सदर विधायक योगेश वर्मा ने बताया कि खेल महोत्सव का आयोजन चल रहा है। बुधवार को समापन होना है। इसी आयोजन में वे पूरा दिन व्यस्त रहे।



पलिया के विधायक रोमी साहनी ने बताया कि उनके दांत का ऑपरेशन हुआ है और वे लखनऊ में हैं। इसी कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाए। बैठक की सूचना उन्हें थी। श्रीनगर की विधायक मंजू त्यागी का कहना कि उनके घर पर कुछ जरूरी कार्य था, जिसमें व्यस्त होने के चलते वे दिशा की बैठक में शामिल नहीं हो पाईं।



गोला गोकर्णनाथ के विधायक अमन गिरि ने बताया कि उनके विद्यालय का वार्षिकोत्सव होने के साथ ही छोटी काशी कॉरिडोर में जो लोग विस्थापित हो रहे हैं, उनके साथ बैठक थी। इसी कारण वे दिशा की बैठक में नहीं पहुंच पाए। धौरहरा के विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने लखनऊ में 75 विधायकों की बैठक मंगलवार को बुलाई थी, जिसमें वे भी शामिल थे। इसी कारण दिशा की बैठक में मौजूद नहीं थे।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : मथुरा में जिन बदमाशों ने लूटा था रेलवे कर्मचारी, पुलिस ने मुठभेड़ में तीनों दबोचे; एक के पैर में लगी गोली

25 Dec 2024

VIDEO : चंबा में क्रिसमस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन

25 Dec 2024

VIDEO : बीबीएन दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

25 Dec 2024

VIDEO : करनाल में अंतिम संस्कार करने को लेकर बवाल, मौके पर पहुंची पुलिस

25 Dec 2024

VIDEO : गोंडा: क्रिसमस पर गिरिजाघर में हुई आराधना, सोशल मीडिया पर बधाई संदेश देकर मनाया पर्व

25 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : शिमला के क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस की धूम, यीशु तेरा नाम भजनों पर झूमे लोग

25 Dec 2024

VIDEO : रोहतक में यीशु के जन्मदिन कार्यक्रम में धर्मांतरण के नाम पर हंगामा

25 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में क्रिसमस पर चर्च में गूंजे यीशु मसीह की गीत, लोगों ने मोमबत्ती जलाकर की प्रार्थना

25 Dec 2024

VIDEO : भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर दी श्रद्धांजलि

25 Dec 2024

VIDEO : हरोली के जवान परमवीर लेह में शहीद, आज पैतृक गांव पहुंची पार्थिव देह

25 Dec 2024

VIDEO : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती आज, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी श्रद्धांजलि

25 Dec 2024

VIDEO : टोहाना में शराब व मीट की अवैध दुकानों पर पुलिस ने चलाया जांच अभियान

25 Dec 2024

VIDEO : क्रिसमस पर सजा भिवानी में चर्च घर

25 Dec 2024

VIDEO : चरनी में जन्मे मरियम के लाल, बरेली के गिरजाघरों में की गई आकर्षक सजावट

25 Dec 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में प्रभु यीशु के आगमन पर चर्चों में गूंजे कैरल्स गीत

25 Dec 2024

VIDEO : एक के बाद एक मकान को खंगालते गए चोर, चार घरों को बनाया निशाना; लाखों का सामान किया पार

25 Dec 2024

VIDEO : Raebareli: संदिग्ध हालात में नदी में डूबा युवक, चार युवकों की बहादुरी से बची जान

25 Dec 2024

VIDEO : नारनौल में कोहरे ने वाहनों की रोकी रफ्तार, 50 मीटर से भी कम रही दृश्यता

VIDEO : दिव्यांग बालिका की बोरे में मिली लाश, अपहरण के बाद हत्या की आशंका; बीती रात हो गई थी लापता

25 Dec 2024

VIDEO : Bank Loot Video: 22 सेकेंड का ये वीडियो खोल देगा बैंक लूट के राज, सीसीटीवी में दिख रहे लुटेरों के चेहरे

25 Dec 2024

VIDEO : Raebareli: बकुलाही झील की सफाई शुरू, रसूलपुर गांव में शुरू हुआ कार्य

25 Dec 2024

VIDEO : हिसार में अधिक ठंड और नमी वाले मौसम में गेहूं पर पीला रतुआ का खतरा

25 Dec 2024

VIDEO : लखनऊ के बैंक में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में सामने आई फुटेज

25 Dec 2024

VIDEO : कुराली में हादसे में टिप्पर चालक की माैत

25 Dec 2024

VIDEO : क्रिसमस पर साइकिलगिरी की तरफ से निकाली गई रैली

25 Dec 2024

VIDEO : झज्जर में फिर बढ़ा कोहरा, दृश्यता रही कम

VIDEO : कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ किया प्रदर्शन, बाबा साहेब पर टिप्पणी की माफी मांगने की मांग

25 Dec 2024

VIDEO : पंचकूला में बसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

25 Dec 2024

VIDEO : वाराणसी में श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर, चीख-पुकार सुन दाैड़े लोग; सड़क पर अंधेरा बना कारण

25 Dec 2024

Mahakumbh 2025: महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे एडीजी अमिताभ यश

25 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed