{"_id":"6ab58afcacc298851408ec4f","slug":"ganpati-departs-amidst-cheers-devotees-dance-to-hymns-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-185873-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जयकारों के बीच विदा हुए गणपति, भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जयकारों के बीच विदा हुए गणपति, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Fri, 25 Sep 2026 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
पलिया में विसर्जन को ले जाते गणेश प्रतिमा। संवाद
पलियाकलां/गोला गोकर्णनाथ। गणेश उत्सव के तहत पलिया में गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। वहीं गोला गोकर्णनाथ में श्री गणेश उत्सव के दौरान बाबा खाटू श्याम का संकीर्तन हुआ। दोनों आयोजनों में श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए।
पलियाकलां में दुधवा मार्ग स्थित सीओ कार्यालय तिराहे के पास दुधवा मुख्यालय परिसर में स्थापित गणेश प्रतिमा का बृहस्पतिवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया। कई दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद दुधवा मुख्यालय के महिला, पुरुष और बच्चे प्रतिमा को लेकर विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।
विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु अबीर-गुलाल खेलते हुए एक-दूसरे को रंग लगाते चल रहे थे। महिलाएं, पुरुष और बच्चे ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए शारदा तटबंध की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
शारदा तटबंध पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गोला गोकर्णनाथ के कृष्णा वाटिका में आयोजित श्री गणेश उत्सव में बुधवार रात बाबा खाटू श्याम का संकीर्तन किया गया। भजन प्रवाहक संध्या वर्मा, अंशिका दीक्षित और अंकित बाबरा ने प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत मैलानी की अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, गुरमीत कौर, गणेश उत्सव समिति अध्यक्ष पंकज राजपूत, अनिल जलोटा, दीपक राजपूत आदि मौजूद रहे।