फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Border areas and forests have been safe havens for criminals

Lakhimpur Kheri News: अपराधियों की सुरक्षित शरणस्थली रहे हैं सीमाई क्षेत्र और जंगल

Wed, 25 Dec 2024 06:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 06:35 PM IST
Border areas and forests have been safe havens for criminals
लखीमपुर खीरी। पड़ोसी जिला पीलीभीत में खालिस्तान समर्थक तीन आतंकवादियों के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटा तराई का ये इलाका एक बार फिर चर्चा में है। चाहे 80-90 के दशक का खालिस्तानी आतंकवाद का दौर रहा हो या उसके बाद के बड़े आपराधिक घटनाक्रम, ये सीमाई क्षेत्र और इससे सटे घने जंगल हमेशा से अपराधियों की सुरक्षित शरण स्थली रहे हैं।
अकेले खीरी जिले में ही भारत-नेपाल की करीब 120 किमी लंबी खुली सीमा है। इस सीमा पर लखीमपुर के गौरीफंटा, तिकुनिया और संपूर्णानगर-बसही से नेपाल जाने के वैध रास्ते हैं, जहां एसएसबी समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी रहती है, पर लंबी सीमा से सटे जंगलों के बीच से तमाम ऐसे चोर रास्ते भी हैं, जहां से नेपाल पहुंचा जा सकता है। इसके साथ ही घने जंगल अपराधियों के छिपने में मुफीद होते हैं।
उधर, बीती अक्तूबर से जिले से लगी भारत-नेपाल सीमा का इलाका फिर चर्चा में है। बीती 24 अक्तूबर को भारत-नेपाल सीमा के थाना संपूर्णानगर के अंतर्गत खजुरिया की एसएसबी चेकपोस्ट पर दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड अन्नू धनखड़ पकड़ी गई थी। वह नेपाल भागने की फिराक में थी। वर्ष 2017 में जब डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को जेल भेजा गया था तो उनकी खासमखास हनीप्रीत के खीरी के ही रास्ते नेपाल भागने की चर्चा हुई थी। अब पड़ोसी जिला पीलीभीत के पूरनपुर में तीन आतंकियों के एनकाउंटर के बाद संवेदनशीलता को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। एसपी गणेश प्रसाद साहा का कहना है कि सीमा पर हर आने-जाने वाले पर निगाह रखी जा रही है।

ये रहे चर्चित मामले

-जनवरी 2016 में सिंगाही के खैरीगढ़ निवासी कोल्हू व्यवसायी की तीन बेटियों का अपहरण करने वाले बदमाशों ने सीमा से सटे जंगलों में ही ठिकाना बनाया था।
-वर्ष 2013 से 2028 तक जिले में आतंक का पर्याय रहे दुर्दांत अपराधी डालू गुप्ता और बग्गा सिंह भी भारत नेपाल सीमा क्षेत्र और यहां के जंगलों से ही अपनी जरायम की दुनिया चलाते थे।


120 किमी लंबी है सीमा

खीरी जिले से लगी 120 किमी लंबी भारत नेपाल की खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा है। ये सीमा नोमेंस लैंड के पिलर संख्या 98 बंदरिया, बरसोला थाना तिकुनिया से शुरू होकर पिलर संख्या 211 खजुरिया थाना संपूर्णानगर तक है। इस अंतरराष्ट्रीय सीमा का अधिकांश क्षेत्र जंगल से सटा होने के कारण तमाम गुप्त रास्ते हैं, जिसका फायदा उठाकर न सिर्फ तस्करी जैसे अपराध को अंजाम दिया जाता है, बल्कि अपराधी स्वयं भी आसानी से इस पार से उस पार चले जाते हैं।


सुरक्षा में तैनात हैं कई एजेंसियां

भारत-नेपाल सीमा पर खीरी जिले में एसएसबी की 33 चौकियां हैं। इसके अलावा बाॅर्डर क्षेत्र से सटे चार थाने संपूर्णानगर, चंदनचौकी, गौरीफंटा और तिकुनिया हैं, जिनकी पुलिस भी तैनात रहती है। इसी वर्ष सीमा क्षेत्र में पुलिस की 15 कवच आउट पोस्ट भी बनाई गई हैं। सीमा पर खुफिया तंत्र के अलावा वन विभाग का स्टाफ भी निगरानी में तैनात रहता है। गौरीफंटा बॉर्डर पर कस्टम का भी कार्यालय है।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : चंबा में क्रिसमस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन

25 Dec 2024

VIDEO : बीबीएन दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

25 Dec 2024

VIDEO : करनाल में अंतिम संस्कार करने को लेकर बवाल, मौके पर पहुंची पुलिस

25 Dec 2024

VIDEO : गोंडा: क्रिसमस पर गिरिजाघर में हुई आराधना, सोशल मीडिया पर बधाई संदेश देकर मनाया पर्व

25 Dec 2024

VIDEO : शिमला के क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस की धूम, यीशु तेरा नाम भजनों पर झूमे लोग

25 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में यीशु के जन्मदिन कार्यक्रम में धर्मांतरण के नाम पर हंगामा

25 Dec 2024

VIDEO : सोनीपत में क्रिसमस पर चर्च में गूंजे यीशु मसीह की गीत, लोगों ने मोमबत्ती जलाकर की प्रार्थना

25 Dec 2024
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद कर दी श्रद्धांजलि

25 Dec 2024

VIDEO : हरोली के जवान परमवीर लेह में शहीद, आज पैतृक गांव पहुंची पार्थिव देह

25 Dec 2024

VIDEO : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती आज, राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी श्रद्धांजलि

25 Dec 2024

VIDEO : टोहाना में शराब व मीट की अवैध दुकानों पर पुलिस ने चलाया जांच अभियान

25 Dec 2024

VIDEO : क्रिसमस पर सजा भिवानी में चर्च घर

25 Dec 2024

VIDEO : चरनी में जन्मे मरियम के लाल, बरेली के गिरजाघरों में की गई आकर्षक सजावट

25 Dec 2024

VIDEO : शाहजहांपुर में प्रभु यीशु के आगमन पर चर्चों में गूंजे कैरल्स गीत

25 Dec 2024

VIDEO : एक के बाद एक मकान को खंगालते गए चोर, चार घरों को बनाया निशाना; लाखों का सामान किया पार

25 Dec 2024

VIDEO : Raebareli: संदिग्ध हालात में नदी में डूबा युवक, चार युवकों की बहादुरी से बची जान

25 Dec 2024

VIDEO : नारनौल में कोहरे ने वाहनों की रोकी रफ्तार, 50 मीटर से भी कम रही दृश्यता

VIDEO : दिव्यांग बालिका की बोरे में मिली लाश, अपहरण के बाद हत्या की आशंका; बीती रात हो गई थी लापता

25 Dec 2024

VIDEO : Bank Loot Video: 22 सेकेंड का ये वीडियो खोल देगा बैंक लूट के राज, सीसीटीवी में दिख रहे लुटेरों के चेहरे

25 Dec 2024

VIDEO : Raebareli: बकुलाही झील की सफाई शुरू, रसूलपुर गांव में शुरू हुआ कार्य

25 Dec 2024

VIDEO : हिसार में अधिक ठंड और नमी वाले मौसम में गेहूं पर पीला रतुआ का खतरा

25 Dec 2024

VIDEO : लखनऊ के बैंक में हुई करोड़ों की चोरी के मामले में सामने आई फुटेज

25 Dec 2024

VIDEO : कुराली में हादसे में टिप्पर चालक की माैत

25 Dec 2024

VIDEO : क्रिसमस पर साइकिलगिरी की तरफ से निकाली गई रैली

25 Dec 2024

VIDEO : झज्जर में फिर बढ़ा कोहरा, दृश्यता रही कम

VIDEO : कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ किया प्रदर्शन, बाबा साहेब पर टिप्पणी की माफी मांगने की मांग

25 Dec 2024

VIDEO : पंचकूला में बसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

25 Dec 2024

VIDEO : वाराणसी में श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर, चीख-पुकार सुन दाैड़े लोग; सड़क पर अंधेरा बना कारण

25 Dec 2024

Mahakumbh 2025: महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लेने प्रयागराज पहुंचे एडीजी अमिताभ यश

25 Dec 2024

Lucknow Bank Robbery: मुठभेड़ में ढेर बदमाश की गाड़ी से क्या मिला?

25 Dec 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed