Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Will form government again on the basis of development and good governance: Vijay

विकास और सुशासन के दम पर फिर बनाएंगे सरकार : विजय

Sat, 14 Nov 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Nov 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Will form government again on the basis of development and good governance: Vijay
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक। संवाद
लखीमपुर खीरी। विकास और सुशासन के दम पर भाजपा एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 36 साल बाद किसी दल की सरकार दोबारा बनी है तो वह भाजपा की योगी सरकार है।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। पाठक ने पदाधिकारियों से महिलाओं और युवाओं को मतदाता बनाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। मतदाता संयोजक अरविंद सिंह संजय ने अभियान की जानकारी दी। जिला महामंत्री मनोज वर्मा ने सभी मोर्चों और मंडल पदाधिकारियों से इसे सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि 21 और 22 नवंबर को जिलेभर में विशेष मतदाता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बूथ स्तर पर छूटे हुए मतदाताओं, खासकर महिलाओं और युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के समापन पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने विधानसभा प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी और संगठन की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। बैठक में विधायक मंजू त्यागी, अमन गिरि, विनोद शंकर अवस्थी, सौरभ सिंह सोनू, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा भदौरिया और युवा मोर्चा अध्यक्ष राम पांडे समेत जिला एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed