{"_id":"6af8a2d9bffcc0d3680b23c8","slug":"aditya-mohit-pair-won-the-badminton-tournament-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-189802-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आदित्य-मोहित की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आदित्य-मोहित की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन टूर्नामेंट
Sat, 14 Nov 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन ट्राॅफी के साथ विजयी टीम। स्रोत: ग्रामीण
बिजुआ। चमन चौराहा स्थित मंगल बाजार फील्ड में शटल स्मैशर्स क्लब की ओर से आयोजित डे-नाइट बैडमिंटन टूर्नामेंट 4.0 का समापन हो गया। फाइनल में भीरा के आदित्य शुक्ला और मोहित वर्मा की जोड़ी ने गुलरिया चीनी मिल को हराकर खिताब अपने नाम किया।
गुलरिया चीनी मिल की ओर से अरुरव और वैभव की जोड़ी उपविजेता रही। विजेता टीम को 5100 रुपये नकद पुरस्कार और उपविजेता को 2100 रुपये व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के शानदार शॉट और स्मैश पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।