Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Younger children will have oral exams, while older children will have written exams

Lakhimpur Kheri News: छोटे बच्चों की मौखिक परीक्षा, बड़े देंगे लिखित इम्तिहान

Sat, 14 Nov 2026 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Younger children will have oral exams, while older children will have written exams
लखीमपुर खीरी। परिषदीय विद्यालयों में 17 नवंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

वहीं, कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को लिखित परीक्षा देनी होगी। पांच दिन चलने वाली परीक्षाओं के लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के 3106 परिषदीय विद्यालयों में करीब साढ़े चार लाख बच्चे पंजीकृत हैं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि पहले दिन कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों की गणित, कक्षा चार, पांच और छह की हिंदी तथा कक्षा सात और आठ की विज्ञान की परीक्षा होगी। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

-------
कक्षा एक से आठ तक की विषयवार समय सारिणी
17 नवंबर
- कक्षा 2 : गणित (प्रथम पाली)
- कक्षा 3 : गणित (प्रथम पाली), संस्कृत/उर्दू (द्वितीय पाली)
- कक्षा 4 व 5 : हिंदी (प्रथम पाली), संस्कृत/उर्दू (द्वितीय पाली)
- कक्षा 6 : हिंदी (प्रथम पाली), संस्कृत/उर्दू (द्वितीय पाली)
- कक्षा 7 व 8 : विज्ञान (प्रथम पाली), संस्कृत/उर्दू (द्वितीय पाली)
18 नवंबर
- कक्षा 2 : अंग्रेजी (द्वितीय पाली)
- कक्षा 3 : हिंदी (प्रथम पाली), अंग्रेजी (द्वितीय पाली)
- कक्षा 4 व 5 : सामाजिक विषय (प्रथम पाली), अंग्रेजी (द्वितीय पाली)
- कक्षा 6, 7 व 8 : सामाजिक विषय (प्रथम पाली), अंग्रेजी (द्वितीय पाली)
19 नवंबर
- कक्षा 2 : हिंदी (प्रथम पाली)
- कक्षा 3 : सामाजिक विषय (प्रथम पाली), कला/संगीत (द्वितीय पाली)
- कक्षा 4 व 5 : गणित (प्रथम पाली), कला/संगीत (द्वितीय पाली)
- कक्षा 6, 7 व 8 : गणित (प्रथम पाली), कला/संगीत (द्वितीय पाली)
20 नवंबर
- कक्षा 3, 4 व 5 : कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा (प्रथम पाली)
- कक्षा 6 : विज्ञान (प्रथम पाली), पर्यावरण अध्ययन (द्वितीय पाली)
- कक्षा 7 व 8 : हिंदी (प्रथम पाली), पर्यावरण अध्ययन (द्वितीय पाली)
21 नवंबर

- कक्षा 6 से 8 : प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट/संबद्ध कला/कृषि/गृह शिल्प तथा द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा/स्काउटिंग की परीक्षा।

नोट : कक्षा एक से पांच तक के विषयों की मौखिक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed